Delhi ki Sasti Market: दिल्ली का ऐसा बाजार जहां सरोजनी नगर से भी सस्ते में मिलते है ब्रांडेड कपड़े, किलो के भाव में कपड़े खरीदकर लोग करते है मोटी कमाई

दिल्ली में ऐसे कई छोटे-छोटे सस्ते बाजार हैं जहां आप बैग भरकर समान खरीद सकते हैं। अब आप देख लीजिए कि सरोजिनी नगर, राजधानी की सबसे प्रसिद्ध मार्केट, दिन भर व्यस्त रहता है।
 

दिल्ली में ऐसे कई छोटे-छोटे सस्ते बाजार हैं जहां आप बैग भरकर समान खरीद सकते हैं। अब आप देख लीजिए कि सरोजिनी नगर, राजधानी की सबसे प्रसिद्ध मार्केट, दिन भर व्यस्त रहता है। यहां हर उम्र और वर्ग का ग्राहक शॉपिंग करने आता है, चाहे वह लड़का हो या लड़की हो। सस्ती-मस्ती खरीदारी करने वालों की भीड़ हर दिन यहां रहती है।

लेकिन एक ऐसा ही बाजार दिल्ली के शाहदरा में भी सुनने को मिलता है। इसे आप दूसरा सरोजिनी नगर बोल सकते हैं, जहां आपको महंगे ब्रांड्स की सस्ती कॉपी देखने को मिल जाएगी। इस बाजार को छोटा बाजार के नाम से जाना जाता है। चलिए आपको इस मार्केट के बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं।

​मुगलकालीन बाजार की क्या हैं खासियत ​

शाहदरा में मुगल काल का एक बाजार भी था, जहां सुई से लेकर प्रसिद्ध कपड़ों तक सब कुछ था। ब्राइडल सामान भी आसानी से इस बाजार में मिल जाएगा। शाहदरा का छोटा बाजार बिना तीजों के भी काफी व्यस्त रहता है।

यहां सैकड़ों दुकानें हैं जहां महिलाएं, बच्चे और युवा सब कुछ खरीद सकती हैं। इस बाजार की एक विशेषता यह है कि हर तरह की खरीदारी आसानी से हो सकती है। शाहदरा पहले मण्डियों के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब कपड़ों और ज्वेलरी के लिए भी प्रसिद्ध है।

​हाफ रेट में मिलता है सभी सामान ​

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहदरा का बाजार चार गेटों वाला मुगलकालीन बाजार है। बाजार में सीसीटीवी कैमरों के अलावा आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह बाजार उत्तर प्रदेश से सटा है, इसलिए यूपी के लोग भी खरीदारी करने आते हैं।

जब कपड़े की कीमत की बात आती है, तो एक अच्छी जींस 200 से 300 रुपए में मिलता है, और एक टी-शर्ट 100-150 रुपए से शुरू होता है। 50 से 100 रुपये में आपको इसी तरह की बेल्ट भी मिल जाएगी। 50 रुपये भी लेडीज के हाथों के कंगन खरीद सकते हैं। वहीं कुछ चीजें यहाँ कम कीमत पर मिल सकती हैं।

​बैग मिलते हैं बड़े ही सस्ते ​

यहां अगर आप बैग लेना चाहते हैं, बैग भी बड़े सस्ते में मिलते हैं, यहां कीमत आपको 200 रुपए से शुरू हुई मिलेगी। साथ ही लैदर बैग लेने हो या ब्रांड की कॉपी खरीदनी हो, यहां शॉपिंग के लिए सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं। अगर आप एक बेहतरीन बैग खरीदना चाहते ही हैं, तो यहां जरूर आएं।

​स्ट्रीट फूड है बड़ा ही टेस्टी ​

यहाँ स्ट्रीट फूड भी बहुत स्वादिष्ट है; आप छोले चाट या दही भल्ला चाट ले सकते हैं, दोनों बहुत स्वादिष्ट हैं। यहां शंकर चाट वाली यम्मी कचोरी 40 रुपए है, जबकि चटपटी भल्ला पापड़ी 30 रुपए है। यहां शॉपिंग करते समय इन स्ट्रीट फूड को भी जरूर चखें।