गूगल सर्च पर मत खोज लेना ये 3 चीजें, वरना हवालात में बितानी पड़ सकती है रात Google Search Tips

आज के डिजिटल युग में, जहां इंटरनेट हमारे सवालों का जवाब देने का मुख्य साधन बन गया है वहीं गूगल सर्च ने ज्ञान का भंडार बनकर हमारी कई जरूरतों को सरल बनाया है।
 

google search tips exclude words: आज के डिजिटल युग में, जहां इंटरनेट हमारे सवालों का जवाब देने का मुख्य साधन बन गया है वहीं गूगल सर्च ने ज्ञान का भंडार बनकर हमारी कई जरूरतों को सरल बनाया है। फिर भी कुछ खास तरह के सर्च ऐसे होते हैं जो न सिर्फ अनैतिक हैं बल्कि विधिसम्मत रूप से अपराध भी माने जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ खास बातों के बारे में जो आपके गूगल सर्च को मुसीबत में डाल सकती हैं।

बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री की खोज

गूगल पर बच्चों से संबंधित कोई भी अश्लील सामग्री खोजना न केवल नैतिक रूप से गलत है बल्कि यह कानूनी रूप से भी दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियाँ कानून के तहत सख्ती से बंद हैं और इसमें लिप्त पाए जाने पर गंभीर जेल की सजा हो सकती है।

बम बनाने की जानकारी का खोज

गूगल पर बम बनाने के तरीके या इससे जुड़ी कोई भी जानकारी खोजना अत्यंत खतरनाक माना जाता है। इस तरह की जानकारी खोजना न केवल अवैध है बल्कि यह आपको राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में भी डाल सकता है। ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

हैकिंग संबंधित जानकारी

इंटरनेट पर हैकिंग करने के तरीके खोजना भी एक गंभीर अपराध है। गूगल और अन्य सर्च इंजनों का उपयोग करके हैकिंग की तकनीकें खोजना न केवल अनैतिक है बल्कि इससे आपकी निजी सुरक्षा और अन्य की सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।