छोटे से आइस क्यूब से भी कपड़ों के जिद्दी दाग हो जाएगे गायब, जाने कैसे घर पर ही आजमा सकते ये धांसू ट्रिक

सफेद कपड़े पहनना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। यह एक ऐसा कलर होता है, जो सभी स्किन टोन पर अच्छा लगता है और स्टाइलिश लुक देता है। तमाम लोगों को सफेद कपड़ों का शौक होता है और वे हर मौके पर इसी रंग के कपड़ों में नजर आते हैं।
 

सफेद कपड़े पहनना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। यह एक ऐसा कलर होता है, जो सभी स्किन टोन पर अच्छा लगता है और स्टाइलिश लुक देता है। तमाम लोगों को सफेद कपड़ों का शौक होता है और वे हर मौके पर इसी रंग के कपड़ों में नजर आते हैं। सफेद रंग भले ही लोगों का पसंदीदा होता है।

लेकिन सफेद कपड़ों को साफ और चमकदार बनाए रखना काफी मुश्किल टास्क होता है। सफेद कपड़ों पर किसी भी चीज के दाग जल्दी लग जाते हैं और उन्हें हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। खाने-पीने की चीजों के दाग सफेद कपड़ों को बर्बाद कर सकते हैं। 

हमें अक्सर सिखाया जाता है कि गर्म पानी, डिटर्जेंट और स्क्रबिंग कपड़े साफ करने के तरीके हैं। लेकिन कुछ एक्सेप्शन भी देखने को मिलते हैं। प्रोटीन के दाग उनमें से एक है। कई बार टमाटर के दाग धोने पर और भी पक्के हो जाते हैं। ऐसे में डिटर्जेंट और गर्म पानी काम नहीं आते।

इस परिस्थिति में जो आपके काम आएगा वो है बर्फ का टुकड़ा। जी हां अगर आपके कपड़े पर कोई जिद्दी दाग लग गया है जो जाने का नाम ही नहीं ले रहा तो बस उस पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ कर देखें। यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। 

कपड़े के जिद्दी दाग ऐसे हटाएं 

सबसे पहले एक आइस क्यूब लें।
अब उस कपड़े को लें जिस पर दाग लगा है।
इसके बाद जिस जगह पर दाग लगा है उस पर बर्फ के टुकड़े से रब करें।
2 से 3 मिनट तक रब करने के बाद बचे हुए आइस क्यूब को 5 से 10 मिनट तक दाग वाले जगह पर छोड़ दें।
पूरे बर्फ के पिघलने का इंतजार करें।
जैसे ही बर्फ पिघल जाए, कपड़े को धूप में सुखने के छोङ दें।
आप देखेंगे कि दाग का निशान पहले से बहुत कम चुका है। 

इस हैक से आप ना सिर्फ ताजा दाग बल्कि कई समय पुराने जमे दाग को भी चुटकियों में हटा सकते हैं। खुद भी ट्राई करें और दूसरों को भी बताएं ये जादुई राज।

(Disclaimer :- इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। CANYON SPECIALITY FOODS इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)