दो दो शादियाँ करने के बाद भी बिस्तर पर अकेले ही रात बिताने को मजबूर है ये हिरोईनें, मजबूरी में जी रही है ऐसी ज़िंदगी

किसी ने यह बात एक दम सही कही है कि किसी एक रिश्ते के टूट जाने के बाद एहसास खत्म नहीं हो जाते हैं। जिंदगी अपने हिसाब से चलती रहती है और वक्त और भगवान हमें हमेशा दूसरा मौका देते हैं।
 

किसी ने यह बात एक दम सही कही है कि किसी एक रिश्ते के टूट जाने के बाद एहसास खत्म नहीं हो जाते हैं। जिंदगी अपने हिसाब से चलती रहती है और वक्त और भगवान हमें हमेशा दूसरा मौका देते हैं। लेकिन, जब बात शादी टूटने की आती है तो ऐसा लगता है मानों अब जिंदगी में कुछ नहीं रखा है।

लेकिन, ऐसा नहीं है हर किसी को अपना दूसरा प्यार और हमसफर जरूर मिलता है। आज हम आपको टीवी जगत की उन हसीनाओं के बारे मे बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो बार विवाह कर चुकी हैं, लेकिन दोनों ही विवाह विफल रहे हैं। इसके बावजूद भी इन एक्ट्रेसेस का हौंसला नहीं टूटा और आज भी शानदार जीवन जी रही हैं।

श्वेता तिवारी 

इस सूची मे पहला नाम टीवी की हॉट मम्मी श्वेता तिवारी का है। जिनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। दोनों एक बेटी पलक के माता पिता बने। लेकिन इनका ये रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका और ये अलग हो गए। इसके बाद श्वेता की जिंदगी में अभिनव कोहली आए।

दोनों की शादी शुरुआत में बहुत अच्छी रही। इस दौरान दोनों एक बेटे के माता पिता भी बने। लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। कुछ साल बाद अभिनव और श्वेता भी अलग हो गए। हालांकि फिर भी, एक्ट्रेस अपने बच्चों का सहारा बनी हुई हैं और उनके साथ एक सुखद जीवन जी रही हैं।

चाहत खन्ना 

इस सूची में टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना का भी नाम शामिल है। चाहत ने साल 2006 में भारत नरसिंघानी से पहली शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी एक साल भी नहीं टिक पाई और ये दोनों साल 2007 में अलग हो गया।

बाद में चाहत ने फरहान मिर्जा से दूसरी शादी की। लेकिन उनकी ये शादी भी टिक नहीं पाई और 2018 में दोनों का तलाक हो गया। ध्यान दें कि एक्ट्रेस अपनी दो बेटियों के साथ अब अकेली रह रही है, लेकिन वे खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

स्नेहा वाघ 

फेमस अभिनेत्री स्नेहा वाघ ने जीवनभर बहुत कुछ झेला है। आविष्कार दारवेकर से उनकी पहली शादी 19 साल की उम्र में हुई थी। लेकिन दोनों के बीच विवाद हुआ और वे अलग हो गए।

स्नेहा ने अनुराग सोलंकी से विवाह किया। माना जाता है कि ये विवाह उनकी पहली विवाह से भी बदतर था। जो सिर्फ आठ महीने में समाप्त हो गया।

चारु असोपा 

ये लिस्ट टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा के बिना पूरी नहीं होती। सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस ने 2016 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद दोनों का संबंध खत्म हो गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पता चला कि चारु ने राजीव से पहले भी शादी की थी। लेकिन उनकी शादी कुछ ही समय बाद टूट गई। फिर चारु ने भी अभिनेता नीरज मालवीय से शादी की थी। लेकिन वे शादी नहीं कर पाए और दोनों अलग हो गए।