G20 सम्मेलन की सुरक्षा में अब परिंदा भी नही मार पाएगा पर, दिल्ली पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखेंगे ये जवान

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन 8-10 सितंबर के बीच किया जा रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया के बीस देशों से मेहमान भारत आने वाले हैं।
 

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन 8-10 सितंबर के बीच किया जा रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया के बीस देशों से मेहमान भारत आने वाले हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस काफी सतर्क नजर आ रही है।

दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान किसी भी प्रकार की घुसपैठ, आतंकवादी गतिविधि या तोड़फोड़ के खिलाफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड इन बंदोबस्त में दिल्ली पुलिस की सहायता कर रहे हैं। विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त दर्जे के अधिकारी बड़े आयोजन स्थलों पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

उन्होंने बताया कि होटलों में पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी कैंप कमांडर के रूप में काम करेंगे। बाकी पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर रहेगी। तिवारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के आधे से अधिक कर्मी सम्मेलन की सुरक्षा में लगे रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि व्यवस्था इस तरह से की गयी है कि आम आदमी को कोई भी असुविधा नहीं हो। भारत 8 से 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इसी कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है।

इस दौरान पुलिस पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत कर रही है। इस दौरान दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को इतना पुख्ता किया जा रहा है कि बिना इजाजत कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

तीन दिन बंद रहेगी दिल्ली

जी20 सम्मेलन के दौरान शहर लगभग बंद रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक चीजों की ही अनुमति दी जा रही है। प्रशासन ने मेट्रो और बस के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान 8-10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद किए जाएंगे। खासकर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन इस दौरान पूरी तरह बंद किया जाएगा।