हर रोज़ ट्रेन में सफ़र करने वाले भी नही जानते TRAIN का फुल फ़ॉर्म, ज़्यादा पढ़े लिखे भी नही बता पाएंगे सही जवाब

जिस ट्रेन में आप हर दिन यात्रा करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि उस Train का फुल फॉर्म क्या होता है। वैसे हम ट्रेन को हिंदी में लौहपथगामिनी के नाम से जानते हैं।
 

जिस ट्रेन में आप हर दिन यात्रा करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि उस Train का फुल फॉर्म क्या होता है। वैसे हम ट्रेन को हिंदी में लौहपथगामिनी के नाम से जानते हैं। लेकिन‌ क्या आप Train शब्द का पूरा नाम शायद ही जानते होंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेन का भी फुल फॉर्म भी होती है। जिस प्रकार से जेसीबी और टीवी का पूरा नाम होता है। उसी प्रकार ट्रेन का भी पूरा नाम होता है।

क्या है ट्रेन का फुल फॉर्म

हिंदी में ट्रेन को रेलगाड़ी या लौहपथगामिनी कहते हैं। लेकिन अंग्रेजी के शब्द TRAIN का पूरा अर्थ होता है Tourist Railway Association Inc। इसी को शॉर्ट फॉर्म में ट्रेन कहा जाता है।

आपको बता दें ये ट्रेन शब्द भी अंग्रेजी से नहीं लिया गया है, बल्कि इसकी उत्पत्ति फ्रांसीसी शब्द Trahiner से हुई है। इसका अर्थ होता है खींचना या लैटिन भाषा में इसे Trahere कहते हैं। 

रेलवे से जुड़े इन शब्दों का फुल फॉर्म भी जानिए

IRCTC  शब्द का प्रयोग हम दिन में बहुत बार करते हैं। लेकिन क्या आप इसका पूरा नाम जानते हैं। आपको बता दें IRCTC का पूरा नाम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन है।

उसी तरह से IRFC का पूरा नाम होता है इंडियन रेलवे फाइनेंस कोआपरेशन। जबकि, IRCON का पूरा नाम होता है इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन लिमिटेड। वहीं RVNL का पूरा नाम रेल विकास निगम लिमिटेड होता है।

ये शब्द भी रेलवे से संबंधित हैं

रेलवे से केवल यही शब्द संबंधित नहीं हैं, बल्कि कई और शब्द हैं जो रेलवे से संबंधित हैं और आपको उनका पूरा नाम नहीं पता होगा। जैसे WL, RSWL, PQWL, GNWL इसे समझना आम लोगों के लिए आसान नहीं होता है।

आपको बता दें अगर आपके टिकट पर WL लिखा है तो आपकी सीट कंफ़र्म नहीं है और Waiting List में है। RSWL टिकट आपको तब आवंटित की जाती है जब आपकी सीट या बर्थ ओरिजिनल स्टेशन द्वारा रोड साइड स्टेशन तक की यात्रा के लिए बुक की जाती है।