सऊदी अरब में रेगिस्तान में आई हरियाली को देख हर कोई हैरान, लोग बोले आने वाली है कयामत

सऊदी अरब जिसे दुनिया उसके विशाल रेगिस्तान और तपते मौसम के लिए जानती है वहां का प्राकृतिक परिदृश्य अब एक नया रूप ले रहा है। जहां एक समय में रेत के टीले देखने को मिलते थे वहां अब हरियाली ने अपनी जगह बना ली है।
 

सऊदी अरब जिसे दुनिया उसके विशाल रेगिस्तान और तपते मौसम के लिए जानती है वहां का प्राकृतिक परिदृश्य अब एक नया रूप ले रहा है। जहां एक समय में रेत के टीले देखने को मिलते थे वहां अब हरियाली ने अपनी जगह बना ली है। इस अनोखे परिवर्तन का कारण हाल ही में हुई जोरदार बारिश है जिसने इस शुष्क क्षेत्र को एक हरी भरी जगह में बदल दिया है।

वीडियो बनी चर्चा का विषय 

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस क्षेत्र का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रेतीले इलाकों को हरियाली में बदलते हुए दिखाया गया है। वीडियो में ऊंट और अन्य जीव नई हरियाली का लाभ उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जो पहले इस इलाके में दुर्लभ था। इस वीडियो को देखकर यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है कि यह वही सऊदी अरब है, जिसे लोग सूखे और बंजर रेगिस्तान के रूप में जानते हैं।

पर्यावरण परिवर्तन के संकेत

इस घटना को देखकर विशेषज्ञ और आम जनता दोनों ही हैरान हैं। कई लोग इसे प्राकृतिक चक्र के अद्भुत खेल के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे जलवायु परिवर्तन के बड़े संकेत के रूप में देख रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की असाधारण बारिश और इसके परिणामस्वरूप हुई हरियाली ग्रह पर जलवायु के बदलते पैटर्न की ओर इशारा करती है।

यह भी पढ़ें; गौरी नागौरी और सपना चौधरी में सबसे ज्यादा पढ़ी कौन है, जाने दोनों की क्या है सही उम्र

इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'millionairessteps' नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इसे दुनिया के अंत के करीब आने का संकेत बताया है वहीं कुछ ने इसे सऊदी अरब के हरित पहलुओं को बढ़ावा देने के प्रयासों से जोड़ा है। जनवरी का यह वीडियो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है जिस पर वैज्ञानिकों ने भी गंभीर चर्चा की है।