पहली बार कैमरे में एकसाथ दिखी दादा पोते की ख़ास जोड़ी, मुकेश अंबानी के पोते की ख़ूबसूरती देख हर कोई रह गया हैरान

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के पास भले ही बेशुमार शोहरत है, लेकिन वह एक पारिवारिक व्यक्ति भी हैं। उनका अपने परिवार के साथ गहरा संबंध उनके व्यक्तित्व को दिखाता है।
 

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के पास भले ही बेशुमार शोहरत है, लेकिन वह एक पारिवारिक व्यक्ति भी हैं। उनका अपने परिवार के साथ गहरा संबंध उनके व्यक्तित्व को दिखाता है। यही नहीं, वह अब दादा जी बनकर काफी खुश हैं।

मुकेश अंबानी की अक्सर उनके पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ प्यारी तस्वीरें लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर हमें दादा-पोते की एक दिल छू लेने वाली फोटो मिली है। पहले ये जान लीजिए कि, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ साल 2019 में शादी की थी।

श्लोका, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। शादी के एक साल बाद आकाश और श्लोका ने अपने घर में अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य का स्वागत किया था, जिनका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। 10 दिसंबर 2020 वह दिन था, जब पृथ्वी अंबानी के जन्म से पूरा अंबानी परिवार खुशियों से भर उठा था।

हाल ही में, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें मुकेश अंबानी की अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ एक प्यारी तस्वीर मिली है, जिसे आकाश अंबानी के फैन पेज से 16 अप्रैल 2022 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। फोटो में देखा जा सकता है कि, मुकेश कुर्सी पर बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहे हैं।

टेबल के सहारे खड़े अपने पोते पृथ्वी को प्यार से निहार रहे हैं। इस दौरान सितारे वाली ड्रेस में पृथ्वी बेहद क्यूट लग रहे हैं। ये तस्वीर पृथ्वी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की लग रही है, क्योंकि मुकेश अंबानी ने ‘1’ और अपने पोते के नाम की व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है।

आपको बता दें कि, 10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी अंबानी एक साल के हो गए थे। इस खास मौके को अंबानी परिवार ने बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था। अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर स्थित अपने पैतृक घर पर पार्टी आयोजित की थी, जिसकी कई झलकियां सामने आई थीं। हालांकि, एक तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया था।

दरअसल, ईशा अंबानी नाम के फैन पेज से शेयर की गई फोटो में कोकिलाबेन, मुकेश, नीता, आकाश, ईशा, श्लोका और राजकुमार पृथ्वी अंबानी नजर आ रहे थे। पिता आकाश और बेटे पृथ्वी को छोड़कर सभी लोगों ने ब्लू कलर में ‘1’ और पृथ्वी का नाम लिखे हुए व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ट्विनिंग की थी।