इस जगह गलत काम करते हुए मेहमानों को खाना परोसती है लड़कियां, असली मजे लेने के लिए जा रहे है कुंवारे लड़के

दुनिया भर में ग्राहकों को लुभाने के लिए कैफे और रेस्टोरेंट अजीबोगरीब तरकीबें अपनाते हैं। लेकिन कभी-कभी ये तरकीबें ग्राहकों को लुभाने के बजाय विवादों का कारण बन जाती हैं।
 

दुनिया भर में ग्राहकों को लुभाने के लिए कैफे और रेस्टोरेंट अजीबोगरीब तरकीबें अपनाते हैं। लेकिन कभी-कभी ये तरकीबें ग्राहकों को लुभाने के बजाय विवादों का कारण बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग के यिवु शहर में हो रहा है जहां कैफे मालिक अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए महिलाओं को फ्रेंच मेड वाले कपड़े पहनाकर वेट्रेस का काम करा रहे हैं।

ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनाई जा रही अजीबोगरीब तरकीबें न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं बल्कि उनके साथ यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों को भी बढ़ावा दे रही हैं। कैफे और रेस्टोरेंट मालिकों को समझना होगा कि बिजनेस बढ़ाने के लिए महिलाओं का शोषण सही तरीका नहीं है।

समाज और प्रशासन को मिलकर इस तरह के कृत्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल मिल सके।

अश्लील हरकतों के लिए मजबूर

इन कैफे में काम करने वाली महिलाओं को अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्हें ग्राहकों को लुभाने के लिए घुटनों के बल बैठकर काम करना होता है। जब ग्राहक कैफे में प्रवेश करते हैं तो उनका स्वागत छोटे कपड़े पहने महिलाएं करती हैं जिन्होंने सिर पर हैडबैंड्स लगाए होते हैं।

वे घुटनों के बल बैठकर बोलती हैं 'वेलकम होम मास्टर' और फिर चाय परोसती हैं। इसके अलावा ये वेट्रेस ग्राहकों को बैक मसाज भी देती हैं और उनके साथ गेम्स खेलती हैं।

प्रशासन की कड़ी आलोचना

15 अप्रैल को चीनी प्रशासन ने इस तरह के कैफे की कड़ी आलोचना की और इन कैफे को अपने बिजनेस चलाने के तरीकों में बदलाव करने का आदेश दिया। प्रशासन ने कैफे मालिकों की भी आलोचना की और कहा कि इस तरह का व्यवहार महिलाओं की गरिमा के लिए अपमानजनक है और इससे यौन शोषण को बढ़ावा मिलता है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के स्थानीय मीडिया ने वीबो पर लिखा 'घुटने टेकने का एक भी कार्य महिलाओं की गरिमा के लिए काफी अपमानजनक हो सकता है।'

यौन शोषण के बढ़ते मामले

इन कैफे में काम करने वाली महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले भी सामने आ रहे हैं। साल 2022 में वु नाम के एक शख्स ने स्वीट मेड कैफे में याओयाओ नाम की मेड-वेट्रेस से अपने साथ गेम खेलने के लिए कहा था।

इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। आरोपी को साढ़े चार साल जेल की सजा हुई है। ऐसे मामलों से साफ है कि इन कैफे में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।