Today Gold Price: सातवें आसमान से औंधे मुंह गिरा सोने का ताजा भाव, 10 ग्राम का रेट सुनकर खरीदारी करने वालों की लगी लाइन

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 30 सितंबर, 2023 को सोना 58,530 रुपये पर आ गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में 24 कैरेट और 22 कैरेट दस ग्राम सोना की कीमतों में 270 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
 

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 30 सितंबर, 2023 को सोना 58,530 रुपये पर आ गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में 24 कैरेट और 22 कैरेट दस ग्राम सोना की कीमतों में 270 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। देखा जाये तो इस हफ्ते सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

10 ग्राम सोने की कीमत अगर कैरेट के हिसाब से देखें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 58,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करती दिख रही है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 53,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करती दिख रही है। सितम्बर का महीना आज खत्म हो जायेगा और कल से अक्टूबर का महीने शुरू हो जाने जा रहा है।

अक्टूबर के महीने से त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है और फेस्टिवल के बाद शादी का सीजन आ जायेगा। शादियों में सोने की डिमांड काफी बढ़ जाती है। आपके घर में किसी की शादी होने वाली है तो आप अभी से सोना खरीदकर रख सकते हैं, इस तरह आप पैसे की बचत कर सकते हैं।

शादियों में सबसे ज्यादा गहना ही लड़का और लड़की को चढ़ाया जाता है। ऐसे में यदि आप सोने की खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छा मौका साबित हो सकता है।

क्योंकि, इस हफ्ते सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत कब बढ़ जाये यह किसी को पता नहीं होता है, इसलिए सोना जल्दी से जल्दी खरीदने में भी भलाई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमत 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 58,680 रुपये चल रहा है, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 53,800 रुपये दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 58,530 रुपये बताई जा रही है।

जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 53,650 रुपये ट्रेंड कर रहा है।अब चेन्नई की बात करें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52,285 रुपये है, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47,927 रुपये है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।

जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।