Haryana ka Mausam: हरियाणा के इन 10 ज़िलों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश, जाने ज़िलों के नाम

दस जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
 

आज से हरियाणा में फिर से बारिश होने की उम्मीद है। दस जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पांच जिलों में उत्तर हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ये पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल हैं।

मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही, मानसून सीजन में अब तक 44% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से अब तक, सूबे में 337.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के पांच जिलों के अलावा अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद को भी अलर्ट पर रखा है।

अब तक मानसून सीजन में बहुत बारिश हुई है। हालाँकि, अगस्त में हरियाणा में सामान्य से 49% कम बारिश हुई है। 1 अगस्त से अब तक सूबे में 22.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसत 43.7 मिलीमीटर बारिश है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी वजह मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य परिस्थितियों के उत्तर में हिमालय की तहलटियों की तरपु बढ़ना है।