Haryana News: हरियाणा में लाल डोरे में बने घरों को लेकर खट्टर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, जाने हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। अब वहाँ के गांवों में रहने वाले कई लोगों को यह चिंता थी कि उनके घर लाल डोरे की वजह से टूट सकते हैं।
 

हरियाणा सरकार ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। अब वहाँ के गांवों में रहने वाले कई लोगों को यह चिंता थी कि उनके घर लाल डोरे की वजह से टूट सकते हैं। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने बताया है कि लाल डोरे में बने घरों के लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके यह जानकारी जनता तक पहुंचाई है। उन्होंने आगे कहा कि 2019 चुनाव के समय हमारे घोषणा पत्र में यह जारी किया गया था।

जिसमे कहा गया था की जिन लोगों के घर लाल डोरे के अंदर हैं, उन सभी को मालिकाना हक दिया जाएगा। जिस पर एक्शन लेते हुए हमारी सरकार ने 3 महीने बाद यह प्रक्रिया शुरू की थी।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र के अनुसार जिन लोगों के घर गांव के लाल डोरे में आते हैं, उन सभी को लाल डोरा मुक्त करते हुए उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा। इससे लोगों को घर टूटने का डर खत्म हो जाएगा।

इस योजना को 25 दिसंबर 2019 से ही शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वचनों के साथ काम कर रहे हैं और लोगों को उनके नाम कागज करवाकर उन्हें घर देने का कार्य पूरा किया जा रहा है।