1 लाख  वाली बाइक बेचने पर शोरूम मालिक को कितना मिलता है कमीशन, बाइक के साथ साथ इन चीजों से भी तगड़ा पैसा कमाते है डीलर

कार चलाने वाले भी ट्रैफिक में फंसने से बचने के लिए बाइक पर निकलते हैं। आजकल हर घर में बाइक है। बाइक का महत्व और भी बढ़ जाता है अगर आप ज्यादातर काम घर के आसपास करते हैं। 
 

कार चलाने वाले भी ट्रैफिक में फंसने से बचने के लिए बाइक पर निकलते हैं। आजकल हर घर में बाइक है। बाइक का महत्व और भी बढ़ जाता है अगर आप ज्यादातर काम घर के आसपास करते हैं और एक भीड़ भाड़ वाली जगह में रहते हैं। आजकल बाइक की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं।

125cc की एक बाइक भी अब 1 लाख रुपये से अधिक की कीमत में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक लाख रुपये की बाइक पर डीलर को कितना लाभ मिलता है? अगर ऐसा नहीं है, तो हम यहां आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।

साल भर बाइक की मांग रहती है, लेकिन त्योहारों और शादियों का समय आते ही दोपहिया वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ती है। इस दौरान बाइक डीलर बहुत पैसा कमाते हैं। वहीं किसी नए मॉडल के आने पर भी डिमांड बढ़ जाती है, जिससे बाइक डीलर लाखों की कमाई करते हैं।

डीलर का मुनाफा बाइक की कंपनी, मॉडल और इंजन क्षमता पर निर्भर करता है। डीलर को सिर्फ बाइक से नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से पैसा मिलता है। तो जानते हैं।

एक बाइक की बिक्री पर लाभ

बाइक कंपनियां मार्जिन या कमीशन को बाइक मॉडल और इंजन की क्षमता पर निर्धारित करती हैं। जानकारी के अनुसार, एक लाख की बाइक पर डीलर औसतन १०% से १५% का मार्जिन प्राप्त करता है। यानी, एक लाख रुपये की बाइक के डीलर को 10,000 से 15,000 रुपये मिल सकते हैं।

बाइक की कीमत जितनी अधिक होगी, डीलर को बाइक की बिक्री पर अधिक लाभ होगा। पुरानी पुरानी बाइक की बिक्री में यह मार्जिन कम है। डीलर का मुनाफा बाइक कंपनी, मॉडल और शोरूम स्थान पर निर्भर करता है।

इन चीजों से भी पैसा मिलता है

वाहन शोरूम चलाना बहुत खर्चीला होता है। बाइक डीलर केवल वाहनों की बिक्री से नहीं, बल्कि बाइक के साथ बेचे जाने वाले सभी उपकरण, एक्सेसरीज और स्पेयर पार्ट्स से भी पैसे कमाते हैं। साथ ही बाइक एक्सेसरीज का बड़ा बाजार है।

बाजार में हर तरह से बाइक एक्सेसरीज उपलब्ध हैं, चाहे वे महंगे हों या सस्ता। अगर आप नई बाइक के साथ एक्सेसरीज खरीदते हैं, तो डीलर एक्सेसरीज को एक्स-शोरूम कीमत में भी शामिल करता है।

वह इससे 1000 से 1500 रुपये अतिरिक्त कमाई करता है। इसके अलावा, डीलर फाइनेंस, बाइक इंश्योरेंस और लोन एग्रीमेंट में भी कमाई करता है। मुख्य आय का साधन बाइक सर्विसिंग है, जो कई डीलर करते हैं।

पुरानी बाइक भी फायदेमंद होती है

अब ज्यादातर बाइक डीलर पुरानी प्रयोग की गई बाइक भी बेचते हैं। यूज्ड बाइक्स का भी बड़ा बाजार है। आपको बजाज, होंडा और हीरो की पुरानी बाइक भी मिल जाएगी। पुरानी बाइकों पर डीलर का मुनाफा कम होता है।