चाय के साथ सिगरेट पीने की आदत है तो टाइम रहते कर ले सुधार, वरना शरीर को हो सकते है ये बड़े नुकसान

चाय और सिगरेट का संयोजन भारतीय समाज में एक आम दृश्य है। खासकर ऑफिस के बाहर जहां लोग अपनी दैनिक थकान और तनाव को कम करने के लिए इनका सेवन करते हैं।
 

चाय और सिगरेट का संयोजन भारतीय समाज में एक आम दृश्य है। खासकर ऑफिस के बाहर जहां लोग अपनी दैनिक थकान और तनाव को कम करने के लिए इनका सेवन करते हैं। हालांकि यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए उतनी ही हानिकारक है जितनी कि यह आम है।

चाय और सिगरेट दोनों को साथ में मिलाकर पीने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों को आमंत्रण दिया जा सकता है। यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं, तो इस तरह के खतरनाक संयोजन से दूर रहना ही बेहतर है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है और इसे बचाने के लिए सही लाइफ स्टाइल का चयन करना अत्यंत आवश्यक है।

कैंसर के बढ़ते जोखिम 

विभिन्न अध्ययनों के अनुसार जब चाय के साथ सिगरेट का सेवन किया जाता है, तो इसोफेजियल कैंसर का खतरा लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। चाय में मौजूद कैफीन और सिगरेट के धुएं के घातक तत्व मिलकर शरीर के लिए जहर का काम करते हैं। जिससे कैंसर के विकास की संभावना बढ़ जाती है।

'जर्नल एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ की रिपोर्ट

2023 में प्रकाशित इस जर्नल के अनुसार गर्म चाय पीने से फूड पाइप की कोशिकाओं को गंभीर क्षति पहुँचती है। यदि इसे सिगरेट के साथ सेवन किया जाता है, तो यह क्षति और भी बढ़ जाती है। जिससे लंबे समय में कैंसर का खतरा निर्मित हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाय में मौजूद कैफीन अगर अधिक मात्रा में ली जाए तो यह पेट में एसिडिटी का कारण बनती है। यही नहीं सिगरेट और बीड़ी में मौजूद निकोटीन भी सेहत के लिए कई तरह से हानिकारक सिद्ध होती है। खाली पेट पर इनका सेवन सिरदर्द और चक्कर लाने के साथ-साथ अन्य गंभीर समस्याओं को भी जन्म दे सकता है।

चाय और सिगरेट से जुड़ी बीमारियाँ

इस खतरनाक संयोजन से हार्ट अटैक, पेट का अल्सर, मेमोरी लॉस, फेफड़ों और गले का कैंसर, बांझपन और फूड पाइप में कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा सिर्फ सिगरेट पीने वालों में भी हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम काफी अधिक होता है।