नॉर्थ ईस्ट इंडिया के इन हिल स्टेशन को देख लेंगे तो भूल जाएंगे शिमला-मनाली,  खूबसूरती ऐसी की शहरों की थकान हो जाएगी छू मंत्र

भारतीय पर्यटन की बात करें तो अक्सर हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों का जिक्र होता है।
 

भारतीय पर्यटन की बात करें तो अक्सर हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों का जिक्र होता है। मगर नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सुंदरता भी कम नहीं है जहां खूबसूरत और शांत हिल स्टेशनों की भरमार है। यहां के हिल स्टेशन पर्यटकों को न सिर्फ भारत के अन्य हिस्सों से बल्कि विदेशों से भी आकर्षित करते हैं।

कुर्सियांग

अगर आप शांति और सुंदरता की तलाश में हैं तो कुर्सियांग आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। पश्चिम बंगाल के इस छोटे से हिल स्टेशन को 'व्हाइट आर्किड की भूमि' के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ की शांत और मनमोहक वातावरण आपको अवश्य ही सुकून प्रदान करेगा। कुर्सियांग में आप टी गार्डन्स, डीयर पार्क और डॉव हिल जैसी जगहों का भ्रमण कर सकते हैं।

मिरिक

मिरिक जो पश्चिम बंगाल की वादियों में स्थित है, अपनी शानदार खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इसे नॉर्थ ईस्ट इंडिया का यंग हिल स्टेशन माना जाता है। यहां की शांत और सुखद जलवायु, जंगल, फूलों की खेती, झील और चाय के बागान इसे एक खास पहचान देते हैं। मिरिक को एक शानदार हनीमून स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है।

पेलिंग

सिक्किम में स्थित पेलिंग अपनी अद्वितीय सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ से कंचनजंगा की खूबसूरत चोटियों का नजारा देखना एक अद्भुत अनुभव है। पेलिंग में आप विभिन्न प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं जैसे कि पेमायांग्त्से मठ, कंचनजंगा फॉल्स और सिंगशोर ब्रिज।

मौसिनराम

मेघालय स्थित मौसिनराम को दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थलों में से एक माना जाता है। यहां की अनोखे जलवायु और हरियाली इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। मौसिनराम में आप खूबसूरत नज़ारों का आनंद लेते हुए एक शांतिपूर्ण और सुकून भरा समय बिता सकते हैं।