मध्यप्रदेश के इस हिल स्टेशन को देख लेंगे तो भूल जाएंगे शिमला और मनाली, नाममात्र खर्चे में हो जाएगी यादगार ट्रिप

इन दिनों जब गर्मी से हर कोई बेहाल है, तब खूबसूरत और ठंडे पर्यटन स्थलों की तलाश जोरों पर है। गर्मियों का मौसम खासकर जब बच्चों की छुट्टियाँ होती हैं। परिवारों के लिए हिल स्टेशन जाने का बेहतरीन समय होता है।
 

इन दिनों जब गर्मी से हर कोई बेहाल है, तब खूबसूरत और ठंडे पर्यटन स्थलों की तलाश जोरों पर है। गर्मियों का मौसम खासकर जब बच्चों की छुट्टियाँ होती हैं। परिवारों के लिए हिल स्टेशन जाने का बेहतरीन समय होता है।

आमतौर पर लोग शिमला या मनाली जैसे प्रसिद्ध स्थलों का रुख करते हैं। परंतु आज हम आपको मध्य प्रदेश के एक अनजाने पर अत्यंत खूबसूरत 'हिडन हिल स्टेशन' तामिया के बारे में बता रहे हैं, जहां सुकून की गारंटी है।

तामिया हिल स्टेशन, मध्य प्रदेश

तामिया मध्य प्रदेश का एक अनोखा हिल स्टेशन है, जो अपने घने जंगलों और सुरम्य पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यह स्थान पर्वत की चोटी पर स्थित है और इसका आकार एक घोड़े की नाल के समान है। तामिया की विशेषता इसकी पतालकोट घाटी है।

जो अपने आसपास के घने जंगलों के साथ दर्शनीय स्थलों में चार चांद लगाती है। यहाँ के जंगल और चट्टानें 2500 मिलियन वर्ष पुरानी हैं और ब्रिटिश काल के पुराने घर इसकी प्राचीनता को और भी बढ़ाते हैं।

तामिया के प्रमुख दर्शनीय स्थल

तामिया में घूमने के लिए कई स्थल हैं जिनमें तामिया वॉटरफॉल मुख्य है। यह जगह गर्मियों में विशेष रूप से पिकनिक और मस्ती के लिए उपयुक्त है। पहाड़ों की ऊँचाई से निहारने वाले सनराइज और सनसेट का दृश्य यहाँ से मनोरम होता है। पेंच टाइगर रिजर्व जो यहां से सौ किलोमीटर की दूरी पर है। पेंच टाइगर रिजर्व भी प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है।

तामिया कैसे पहुँचें

तामिया तक पहुंचने के लिए विभिन्न मार्ग हैं। हवाई यात्रा के लिए निकटतम हवाई अड्डा महाराष्ट्र का नागपुर शहर है, जो 185 किमी की दूरी पर है। रेल मार्ग से नागपुर स्टेशन सबसे सुविधाजनक है। सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश के अन्य शहरों से आसानी से बस या टैक्सी द्वारा तामिया पहुंचा जा सकता है।

तामिया एक अनदेखी खूबसूरती

तामिया हिल स्टेशन जो कि मध्य प्रदेश का छिपा हुआ खजाना है। प्रकृति के बीच सुकून और शांति की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां की प्राकृतिक संपदा और ऐतिहासिक महत्व इसे एक विशेष स्थान बनाते हैं। जहां हर कोई गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठा सकता है।