ग्राइंडर घर पर इस्तेमाल करते है तो इन चीजों को भूलकर भी मत पीसें, वरना एक गलती से हो सकता है धमाका

किचन में मिक्सर सबसे महत्वपूर्ण है। अगर वह नहीं है, तो खाना घंटों में बन जाएगा। पहले मसालों को हाथ से पीसा जाता था। लेकिन अब मिक्सर से काम आसान है। लेकिन मिक्सर का काफी ध्यान से इस्तेमाल करें।
 

किचन में मिक्सर सबसे महत्वपूर्ण है। अगर वह नहीं है, तो खाना घंटों में बन जाएगा। पहले मसालों को हाथ से पीसा जाता था। लेकिन अब मिक्सर से काम आसान है। लेकिन मिक्सर का काफी ध्यान से इस्तेमाल करें। खराब हो जाएगा अगर आप नहीं करेंगे।

अगर ठंग से मिक्सर ग्रांडर का उपयोग किया जाए तो मिक्सर ग्रांडर वर्षों तक चलती है। मजबूती दिखाने के लिए आपने दुकान पर पत्थर डालकर मिक्सी को चला दिया होगा। पत्थर कुछ सेकंड में मिट्टी बन जाता है। लेकिन यह सिर्फ संकेत है।

यह मिक्सर ग्रांडर कुछ दिनों में खराब हो जाती है और ब्लैड टूट जाते हैं। मिक्सर में कुछ चीजें डालना नहीं चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग ऐसा करते हैं। आइए बताते हैं वो चीजें...

बर्फ के टुकड़े

मिक्सर के ब्लेड के लिए बर्फ के टुकड़े एक चुनौती हो सकते हैं। बर्फ के टुकड़े पत्थर की तरह ठोस होते हैं, इसलिए उन्हें तोड़ना मुश्किल हो सकता है। यदि आप मिक्सर में बर्फ के टुकड़े डालते हैं, तो ब्लेड टूट सकते हैं।

खड़े मसाले

खड़े मसाले मिक्सर के लिए ठीक नहीं होते हैं। इससे ब्लेड पर ज्यादा दबाव पड़ता है। मसाले के लिए अलग ग्राइंडर का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, आप चाहें तो मसालों को पहले कूटकर छोटे कर लें और फिर उन्हें मिक्सर में डाल सकते हैं।

फल जिसमें बीज हों

एप्रीकोट, एवोकाडो जैसे फलों में बड़े बीज होते हैं। उन्हें भी मिक्सर में नहीं डालना चाहिए। अगर बीज ब्लेड में फंस गया तो ब्लेट टूट सकती है। अगर आप ऐसे फलों को डाल रहे हैं तो ध्यान रखे कि बीज को पहले ही हटा दें।

फ्रोजन फूड

जिस तरह बर्फ नहीं डालनी चाहिए, ठीक उसी तरह फ्रोजन फूड भी नहीं डालना चाहिए। क्योंकि यह भी ब्लेड को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ज्यादा दबाव पड़ने से मशीन खराब भी हो सकती है या बड़ा हादसा हो सकता है।

गर्म चीज न डालें

मशीन में कोई भी गर्म चीज नहीं डालनी चाहिए। अक्सर लोग प्याज-टमाटर को तेज में फाई करके उसकी ग्रेवी बनाने के लिए मिक्सर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसको ठंडा करके ही डालना चाहिए।

गर्म चीज डालने से ढक्कन अचानक से खुल जाता है और सामग्री बाहर निकल कर गिरने लगती है। इससे दुर्घटना भी हो सकती है।