1986 में स्मार्टफोन से सस्ती कीमत में आती थी Royal Enfield, शोरूम का बिल देखकर तो आप भी नही कर पाएंगे यकीन

80 के दशक में सबकी शान बन चुकी रॉयल एनफील्ड बुलेट आज भी लोगों के दिलों में है। इस कंपनी की बुलेट को खरीदने के बाद यह एक रॉयल लुक देता है, जो चलते लोगों को इसे खरीदने के लिए प्रेरित करता है।
 

80 के दशक में सबकी शान बन चुकी रॉयल एनफील्ड बुलेट आज भी लोगों के दिलों में है। इस कंपनी की बुलेट को खरीदने के बाद यह एक रॉयल लुक देता है, जो चलते लोगों को इसे खरीदने के लिए प्रेरित करता है। लोगों की बढ़ती पसंद को देखते हुए कंपनी ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

इसके कारण इसकी कीमत भी बढ़ी है। एक समय था जब इस Royal Enfield बाइक बहुत सस्ती थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें 80 के दशक की Royal Enfield Bullet 350 की फ़ोटो  दिखाई देती है. 1986 में इस बाइक को राजघराने में देखा गया था। जानें उस समय इस बाइक का मूल्य क्या था?

Royal Enfield 350 मोटरसाइकिल

दरअसल, 1986 में खरीदी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के साथ उसका बिल भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बिल में बाइक की कीमत देखकर सब हैरान हैं। इस बिल में एक बाइक का मूल्य सिर्फ 18,700 रुपये था। 1986 से इस अब तक लगभग बिल को 36 वर्ष हो गए है।

झारखंड की संदीप ऑटो कंपनी ने रॉयल एनफील्ड Bullet 350 Standard मॉडल का बिल सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रॉयल एनफील्ड को जानने वाले बहुत कम लोगों को पता होगा कि 1986 में रॉयल एनफील्ड बुलेट को एनफील्ड बुलेट के नाम से ही क्यों जाना जाता था।

उस समय भी, भारतीय सेना इस मोटरसाइकिल को सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त करने के लिए इस्तेमाल करती थी क्योंकि यह शानदार और विश्वसनीय था। Royal Enfield Bullet कंपनी का सबसे पुराना बाइक है।

प्रचलित खबरों के अनुसार, कंपनी जल्द ही 650cc इंजन वाली एक नई बुलेट भारत में पेश करने वाली है। रॉयल एनफील्ड बुलेट अभी तक सिर्फ 350cc और 500cc इंजनों के साथ उपलब्ध था।