एक आदमी कितने बैंकों में अपना बैंक अकाउंट खुलवा सकता है, जाने RBI का नया नियम

आज लगभग हर व्यक्ति का बैंक खाता है। केंद्रीय और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है। बच्चों को भी बैंक खाता खोलने की अनुमति मिली हुई है।
 

आज लगभग हर व्यक्ति का बैंक खाता है। केंद्रीय और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है। बच्चों को भी बैंक खाता खोलने की अनुमति मिली हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके नाम पर कितने बैंक खाते खोले जा सकते हैं?

आरबीआई ने हाल ही में एक नया नियम बनाया है। जिसमें आरबीआई ने एक व्यक्ति के नाम पर कितने बैंक खाते हो सकते हैं, उसके बारे मे बताया गया है।

अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बैंक खाता खोलें

लोगों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बैंक खाता खोलने का विकल्प मिलता है। जिसमें करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट, संयुक्त अकाउंट या बचत अकाउंट शामिल हैं। प्राइमरी बैंक खाता बचत खाता है। जो अधिकांश लोग खुलवाते हैं।

क्योंकि इस खाते मे जमा राशि पर आपको ब्याज मिलता है ज्यादा लेनदेन करने वाले लोग करंट अकाउंट का विकल्प चुनते हैं। जिसमें अधिकांश बिजनेस करने वाले लोग शामिल होते हैं। वेतनभोगियों के लिए सैलरी अकाउंट खोला जाता है।

जिसमें न्यूनतम बैंलेस रखने की जरूरत नहीं होती। यह एक जीरो बैलेंस खाता होता है। जॉइंट अकाउंट मे आप एक दूसरे व्यक्ति, जैसे अपने पति या पत्नी, या अपने बच्चे, माता-पिता के साथ अपना साझा खाता खोला सकते हैं।

कौन कितने खाते खुलवा सकते हैं?

भारत में किसी व्यक्ति को कितने बैंक अकाउंट खोला जा सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है। अपनी इच्छा और जरूरतों के अनुसार कितने भी बैंक खाते कोई भी व्यक्ति चाहे खोल सकता है। आरबीआई ने कोई सीमा नहीं निर्धारित की है।

आप एक से अधिक बैंक खाते खोलें, उन सभी का ध्यान रखना होगा। आपको सभी खातों को नियंत्रित करना होगा जैसे आप चुनते हैं। आप चाहे तो विभिन्न बैंकों में बचत खाते या अन्य खाते भी खुलवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए बैंकिंग नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।