सर्दियों में बिना पानी के भी भारी भरकम कंबल की आसानी से कर सकते है सफाई, बिना वैक्यूम क्लिनर और ड्राई क्लिन के हो जाएगा आपका काम

पूरे उत्तर भारत में भारी सर्दी है। जनवरी के शुरू से कई स्थानों में धूप नहीं आई है। ऐसे में कपड़ों की धुलाई और सूखाना सबसे मुश्किल काम है। हम छोटे कपड़े मशीन या हाथ से धोकर सूखा लेते हैं, लेकिन कंबल-रजाई की...
 

पूरे उत्तर भारत में भारी सर्दी है। जनवरी के शुरू से कई स्थानों में धूप नहीं आई है। ऐसे में कपड़ों की धुलाई और सूखाना सबसे मुश्किल काम है। हम छोटे कपड़े मशीन या हाथ से धोकर सूखा लेते हैं, लेकिन कंबल-रजाई की सफाई सबसे मुश्किल है। अब हम पानी का उपयोग किए बिना घर पर कंबल को साफ करने के कुछ टिप्स बता रहे हैं।

सर्दी में कंबल-रजाई को बार-बार नहीं धोना चाहिए। लेकिन कभी-कभी अतिरिक्त प्रयोग या सीलन से बदबू आने लगती है। इनके ओढ़ने से अजीब गंध आती है। इसलिए इसकी सफाई आवश्यक है। लेकिन सर्दी में कंबल की पानी से धुलाई सबसे मुश्किल है।

पानी में भींगने पर कंबल बहुत भारी हो जाता है और सूखने में कई दिन लग जाते हैं। सर्दी में भी धूप कम होती है। भींगे हुए कंबल को सूखने में अक्सर हफ्ते-दस दिन लग जाते हैं। ऐसे में हमारे पास सिर्फ एक विकल्प है। कंबल की सफाई यानी पानी के बिना कंपनी की सफाई करें।

कंबल साफ करने का पहला उपाय

सबसे पहले, कंबल को खुली हवा में फैला दीजिए। फिर लकड़ी की छड़ी से उसे अच्छी तरह पीटें। इससे कंबल के फर के बीच की धूल और गंदगी बाहर निकलती है। फिर आप सिरका और गुलाब जल का मिश्रण या फ्रेशनर इस पर डाल सकते हैं।

इससे कंबल की गंदगी दूर होती है। गुलाब जल लगाने के बाद भी कंबल को दो से तीन घंटे तक हवा में रहने दें। फिर उसे छड़ी से झाड़कर अच्छी तरह तह करके बेडरूम में ले आएं। फिर आप कंबल ओढ़िए। आप खुश हो जाएंगे।

कंबल को साफ करने का दूसरा उपाय

आप बिना पानी के इस्तेमाल से भी कंबल को साफ कर सकते हैं अगर वह बहुत गंदा या बदबूदार है। यह करने से पहले, कंबल को जमीन पर दरी या चटाई पर फैला लें। फिर उसे कपड़े की सफाई करने वाले ब्रश या किसी अन्य उपयुक्त ब्रश से रगड़-रगड़ कर धो दें।

फिर किसी तार या रस्सी पर उसे हवा में डाल दें। इसके बाद किसी छड़ी से इसे पिटाई करें और सारी गंदगी उड़ा दें। फिर फ्रेशनर को हवा में कुछ घंटे के लिए छोड़ दें। फिर कंबल को अच्छी तरह छाड़कर बिस्तर पर रखें। उससे सुंदर गंद आएगी और आप अच्छी नींद लेंगे।

कंबल साफ करने का तीसरा उपाय

आपके कंबल पर कोई धब्बा या दाग लग गया है तो भी आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पानी के बिना भी आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए, कंबल के फर के बीच जम गंदगी को ऊपर की विधि से साफ करना होगा। फिर आप कंबल को किसी तार या रस्सी पर हवा में फैला दें।

फिर आप लगभग एक लीटर पानी में किसी अच्छे डिटरजेंट का घोल बना लीजिए। टूथ ब्रश या हेयर डाई ब्रश से दाग-धब्बे वाली जगह पर घोल लगाएं। इससे कम से कम कंबल पानी सोखेगा। ब्रश के माध्यम से ही गाद-धब्बे को रगड़ें। फिर किसी साफ कपड़े से उसे पोंछ दें और कंबल को हवा में कुछ घंटों तक रहने दें।

कंबल साफ करने का चौथा उपाय

बिना पानी से सफाई करने का एक और तरीका है कि आप कंबल के फर के भीतर बैठी गंदगी को ब्रश या कंघी से निकालकर किसी तार या रस्सी पर डाल दें। फिर किसी छड़ी से उसे खूब झाड़ लें। अब कंबल को किसी साफ फर्श पर या चटाई पर बिछा दें।

दूसरी ओर, एक छोटी बाल्टी में चार लीटर पानी डालकर डिजरजेंट को घोल लें। उस धोल में साफ सुस्ती कपड़ा भींगा कर उसे अच्छी तरह निचोड़ लें। अब कंबल को हल्के गीले कपड़े से बार-बार पोछें। यह दो या तीन बार करें।

इससे कंबल पूरी तरह से साफ हो जाएगा। फिर उसे एक या दो घंटे खुली हवा में छोड़ दें। इस तरह बिना पानी के सोखने से कंबल की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी।