घर के लिए बल्ब खरीदने वालों के लिए नॉर्मल LED सही है या Smart LED ? जान लो किसमें है असली फायदा

एलईडी बल्ब घर में बिजली बचाते हैं। नॉर्मल और स्मार्ट एलईडी बल्बों को मार्केट और ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीद सकते हैं।
 

एलईडी बल्ब घर में बिजली बचाते हैं। नॉर्मल और स्मार्ट एलईडी बल्बों को मार्केट और ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीद सकते हैं। बहुत से लोग स्मार्ट एलईडी बल्ब से नॉर्मल एलईडी बल्ब का अंतर नहीं जानते। इसलिए लोग स्मार्ट बल्ब का लाभ नहीं उठा पाते।स्मार्ट एलईडी बल्ब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। यदि आप स्मार्ट एलईडी बल्ब के फीचर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो हम इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। अब आप घर में स्मार्ट एलईडी बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नॉर्मल एलईडी बल्ब

नॉर्मल एलईडी बल्ब सफेद प्रकाश देते हैं। यह बिजली खपत को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इसमें पढ़ने या जरूरी काम करने में आपको कोई परेशानी नहीं होती।नॉर्मल एलईडी बल्ब 50 रुपये से 200 रुपये तक हैं। हालाँकि साइज भी उनकी कीमत निर्धारित करता है। लेकिन इन्हें खरीदना थोड़ा महंगा रहता है। आपको बता दें कि साधारण एलईडी बल्ब छोटे होते हैं, लेकिन बहुत अच्छी रोशनी देते हैं, इसलिए यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इनका उपयोग पढ़ाई लिखाई में किया जाता है।

स्मार्ट एलईडी बल्ब

स्मार्ट एलईडी बल्ब सामान्य एलईडी बल्ब से थोड़ा बड़े हैं। नियमित एलईडी बल्बों से तुलना करने पर इनकी लागत थोड़ी ज्यादा होती है। आप स्मार्ट एलईडी बल्ब को किसी भी आकार में चुन सकते हैं। पुराने एलईडी बल्ब की तुलना में स्मार्ट एलईडी बल्ब की रोशनी कम होती है। स्मार्ट एलईडी बल्बों की रोशनी और रंग बदल सकते हैं। यह 300 रुपये से शुरू होते हैं और 1000 रुपये तक जाते हैं। इनका उपयोग पार्टी या एंबिएंट लाइटिंग में किया जाता है।