जाने बॉलीवुड की नामी हिरोईनों को 10वीं और 12वीं में कितने मिले थे अंक, एक हिरोईन तो है 12वीं फैल फिर भी धड़ाधड़ बोलती है इंग्लिश

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस लुक, खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए दुनिया भर में बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती हैं। इनकी खूबसूरती की वजह से बड़े बड़े लोग इनके दीवाने हो जाते हैं
 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस लुक, खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए दुनिया भर में बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती हैं। इनकी खूबसूरती की वजह से बड़े बड़े लोग इनके दीवाने हो जाते हैं और आज भी ये सभी सुंदर अभिनेत्रियां लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

इन अभिनेत्रियों की सुंदरता के आगे विदेश की अभिनेत्रियां कुछ भी नही है। लेकिन इन अभिनेत्रियों को भी अपने जीवन में कभी न कभी बोर्ड रिजल्ट का खूब टेंशन जरूर हुआ होगा। आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने इन सभी अभिनेत्रियों के रिजल्ट का जिक्र करने वाले है। 

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जिनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं. न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने दमदार अभिनय को लेकर भी उनका सूरूर लोगों के सिर चढ़कर बोलता है.

लेकिन कई बार आलिया को उनकी नॉलेज को लेकर ट्रोल किया जा चुका है. तो आज हम आपकी जनकारी के लिए बता दें कि आलिया पढ़ाई में एक होशियार स्टूडेंट थीं. उन्होंने 10th के बोर्ड एग्ज़ाम में 71% स्कोर किया था.

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को भी सबसे सफल भारतीय अभिनेत्री माना जाता है। इसके अलावा वह अब एक फिल्म निर्माता भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऐसे ही नहीं ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है अनुष्का शर्मा ने अपनी 10 वीं कक्षा में 93% और 12 वीं कक्षा में 89% स्कोर किए थे।

भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती है। भूमि पेडनेकर ने भी कम फिल्मों में काम करके खूब लोकप्रियता हासिल कर ली है। इन्होंने फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म में काम करके खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इन्होंने भी अपने बोर्ड में काफी शानदार प्रदर्शन किया था भूमि ने 10वी में 78% और 12वीं में 83% अंक हासिल किए थे।

दिशा पटानी

अपने फिटनेस को ग्लैमरस अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम करके खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इन्होंने 10वीं कक्षा में 64 फीसदी अंक हासिल किए थे, जबकि इनके 12वीं के नतीजे का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

जान्हवी कपूर 

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है. जाह्नवी कपूर का नाम बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुका है. जाह्नवी कपूर ने 10वीं में 84% और 12वीं में 86% मार्क्स हासिल किए थे

कृति सेनन

एक्ट्रेस कृति सेनन ने हीरोपंती फिल्म में अपनी एक्टिंग से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। कृति भी पढ़ाई में खूब अच्छी रही हैं इन्होंने 10वीं में 72% और 12वीं में 68% अंक स्कोर किए थे।

श्रद्धा कपूर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर ने भी एक अलग पहचान बनाई हुई है। इन्होंने 10वीं में 70 फीसदी अंक और 12वीं में 95 फीसदी अंक स्कोर किए थे।

यामी गौतम

यामी गौतम को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक माना जाता हैं। इस एक्ट्रेस ने 10वीं में 75 फीसदी अंक और 12वीं में 80 फीसदी अंक स्कोर किए थे।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे को इंटरनेट पर उनकी पढ़ाई के लिए खूब ट्रोल किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे अनन्या पढ़ाई के मामले में खूब अव्वल रही हैं। इन्होंने 10 वी में 86 फीसदी अंक और 12 वी में 82 फीसदी अंक हासिल किए थे।