कोरियन लड़कियां अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए करती है ये काम, 40 साल की उम्र में भी दिखती है एकदम जवां

कोरियाई महिलाओं की त्वचा की चमक दुनियाभर में मशहूर है। इस चमक का रहस्य केवल उनकी खूबसूरती में नहीं बल्कि उनकी चाय में छुपा होता है। बोरी चा या जौ की चाय जो एक पुराना कोरियाई काढ़ा है इसका सेवन करने से न केवल उनकी त्वचा को पोषण मिलता है बल्कि उनकी त्वचा में निखार भी आता है।
 

कोरियाई महिलाओं की त्वचा की चमक दुनियाभर में मशहूर है। इस चमक का रहस्य केवल उनकी खूबसूरती में नहीं बल्कि उनकी चाय में छुपा होता है। बोरी चा या जौ की चाय जो एक पुराना कोरियाई काढ़ा है इसका सेवन करने से न केवल उनकी त्वचा को पोषण मिलता है बल्कि उनकी त्वचा में निखार भी आता है। यह चाय जौ के दानों को भूनकर बनाई जाती है और इसके सेवन से त्वचा में अनोखे लाभ होते हैं।

जौ की चाय के स्वास्थ्य लाभ

जौ की चाय न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि यह बेहद पौष्टिक भी होती है। इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे कि यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है तनाव को कम करती है और त्वचा की समस्याओं को भी दूर करती है। इसके अलावा यह चाय गर्म या ठंडी दोनों तरह से पी जा सकती है जिससे यह हर मौसम में सही रहती है।

चाय बनाने का प्रोसेस 

जौ की चाय बनाने की प्रक्रिया सरल है। जौ के दानों को सूखे पैन में डालकर मध्यम आंच पर भून लें जब तक कि वे सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं और उनसे अच्छी खुशबू न आने लगे। फिर इसे उबलते पानी में डालें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक उबाले। इसे छानकर गर्म या ठंडा परोसें।

यह भी पढ़ें; Sukanya Account: सुकन्या खाते में बेटी के नाम कितना पैसा हो गया है जमा, इस तरीके से ऑनलाइन कर सकते है चेक

अन्य उपयोग

इस चाय का इस्तेमाल आप विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं। जैसे फेस टोनर के रूप में या फिर बालों को धोने के लिए भी इसे उपयोग में लाया जा सकता है, जिससे बालों को चमक मिलती है और घनत्व बढ़ता है।