इंसानों की तरह गाय और भैंसों को भी भाया चॉकलेट का स्वाद, पहले की तुलना में ज्यादा दूध देगी गाय

चॉकलेट हर किसी को पसंद है, बच्चों से लेकर बड़ों तक। लेकिन अब भैंस और गाय भी इसका स्वाद ले सकती हैं।
 

चॉकलेट हर किसी को पसंद है, बच्चों से लेकर बड़ों तक। लेकिन अब भैंस और गाय भी इसका स्वाद ले सकती हैं। आप हैरान हो जाएंगे कि किसानों ने गायों और भैंसों को चॉकलेट खिलाकर अधिक दूध उत्पादन किया है।बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने कुछ साल पहले UMMB नामक चॉकलेट बनाई।

चॉकलेट बनाने में चोकर, सरसों की खल, कॉपर, नकम, जिंक, यूरिया, कैल्शियम और मैग्नीशियम का उपयोग किया गया है। इससे मवेशियों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। इस चॉकलेट की खासियत है कि इसे मवेशियों को खिलाने पर उसके अंदर दूध देने की क्षमता पहले के मुकाबले बढ़ जाती है।

चॉकलेट के सेवन गाय-भैंस की सेहत अच्छी होती है और दूध भी अधिक मात्रा में निकालता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस चॉकलेट में बहुत अधिक पोषक तत्व हैं। यह मवेशियों को अधिक एनर्जी प्रदान करता है। जुगाली करने वाले पशु ही इस चॉकलेट को खा सकते हैं।

विषेशज्ञों का कहना है कि पोषक तत्वों की कमी गाय-भैंस को कम दूध देती है। लेकिन जानवरों को UMMB चॉकलेट खिलाने से उनकी भूख बढ़ जाती है। साथ ही उनका पाचन भी मजबूत होता है। चॉकलेट मवेशियों को प्रोटीन और विटामिन देता है, जिससे वे अधिक दूध दे सकते हैं।