मुकेश अंबानी ने कंपनी के कर्मचारी को गिफ़्ट में दे डाला 1500 करोड़ का घर, अंबानी का बड़ा दिल देख लोग बोले ऐसा बॉस सबको मिले

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी सिर्फ बड़ा बैंक बैलेंस ही नहीं रखते बल्कि उनका दिल भी काफी बड़ा है।
 

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी सिर्फ बड़ा बैंक बैलेंस ही नहीं रखते बल्कि उनका दिल भी काफी बड़ा है। अपने कर्मचारियों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहने वाले मुकेश अंबानी ने हाल ही अपने एक पुराने एंप्लॉय के लिए करोड़ों रुपए का घर खरीदा है।

सालों से रिलायंस के लिए काम कर रहे मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने 22 मंजिला इमारत तोहफे पर में दिया है। अंबानी के राइट हैंड कहलाने वाले मनोज मोदी शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के साथ हैं। वो ना केवल रिलायंस के कर्मचारी है बल्कि मुकेश अंबानी के दोस्त भी है।

क्लासमेट रहे हैं दोनों

आप की जानकारी के लिए बता दें की मुकेश अंबानी और मनोज मोदी दोनों क्लासमेट रहे हैं। दोनों ने एक साथ यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस में काम करना शुरू किया, उन्होंने मनोज को भी अपने साथ बुला लिया।

साल 1980 से ही मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज में साथ जुड़े हैं। मनोज मोदी ना केवल कारोबार में बल्कि अंबानी परिवार में भी उनकी काफी इज्जत है। कहा यह भी जाता है की खुद मुकेश अंबानी उनके द्वारा कही बातों को गौर से सुनते हैं।

अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी उनका काफी सम्मान करते हैं। उनके के लिए वो मेंटर के तौर पर काम करते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि रिलायंस की सफलता के पीछे उनका दिमाग है। रिलायंस में उन्हें एमएम कहकर बुलाया जाता है।

इमारत की कीमत करोड़ों मे 

अंबानी परिवार ने मनोज मोदी के लिए मुंबई के नेरियन सी रोड पर 1.7 लाख स्क्वायर फीट जमीन पर 22 मंजिला इमारत बनाई गई है। इस घर का नाम वृंदावन रखा है। घर का ज्यादातर फर्नीचर इटली से इम्पोर्ट किया जा रहा है।

आपको बता दें कि नेपियन सी रोड मुंबई का पॉश इलाका है। यहां प्रॉपर्टी के रेट्स 45100 रुपये से लेकर 70600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक है। इस इमारत की कीमत 1500 करोड़ बताई जा रही है।