मुकेश अंबानी ने एंटीलिया बनाने के लिए पानी की तरह बहाया था पैसा, इतने हजार करोड़ की लागत से बना है एशिया का सबसे महंगा घर

मुकेश अंबानी जिनकी कुल संपत्ति 83.4 बिलीयन डॉलर है न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में अपनी विशाल संपत्ति और अनोखी जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका नाम देश के सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार है और उनका मुंबई स्थित आलीशान घर 'एंटीलिया' उनकी रॉयल लाइफस्टाइल का प्रतीक है।

एंटीलिया

मुकेश अंबानी के घर का नाम 'एंटीलिया' है जो कि मुंबई के सबसे पोश इलाकों में स्थित है। यह 27 मंजिला इमारत 4 लाख स्क्वायर फीट में फैली हुई है और इसमें हर प्रकार की सुविधा है। इस घर में 168 कारों के लिए विशाल पार्किंग स्पेस, एक बड़ा सिनेमा हॉल, आउटडोर गार्डन, 9 लिफ्ट, तीन हेलीपैड, चार स्विमिंग पूल, जिम, मंदिर और हेल्थ सेंटर शामिल हैं।

एंटीलिया का अर्थ 

'एंटीलिया' नाम का अर्थ है 'विपरीत द्वीप' या 'अन्य द्वीप'। यह नाम पुर्तगाली शब्द 'Ante Ilha' से लिया गया है जो 15वीं शताब्दी में स्पेनिश और पुर्तगाली नाविकों द्वारा अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप को दिया गया था। यह नाम न केवल इस इमारत की अद्वितीयता को दर्शाता है बल्कि इसके वैभव और भव्यता के बारे में भी बताता है।

यह भी पढ़ें; जींस की आगे वाली पॉकेट में फोन रखने की मत कर देना भूल, वरना शादी के बाद मर्दों को आ सकती है ये दिक्क्त

विश्व में एंटीलिया का स्थान

एंटीलिया को दुनिया का दूसरा सबसे महंगा निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 15 हजार करोड़ रुपये है। इस घर की देखरेख के लिए रोजाना 600 से अधिक नौकर-चाकर काम करते हैं। प्रत्येक मंजिल को अलग डिज़ाइन और थीम के अनुसार सजाया गया है जो इसे न केवल एक घर बल्कि एक कलात्मक रचना बनाते हैं।