इस कार से लोगो का भर चुका है मन, एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी बिकी एक ही गाड़ी

पिछले कुछ महीने से होंडा कार की बिक्री घटी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कंपनी के पोर्टफोलियो में केवल दो सेडान होना।
 

पिछले कुछ महीने से होंडा कार की बिक्री घटी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कंपनी के पोर्टफोलियो में केवल दो सेडान होना। यही कारण है कि कंपनी एलिवेट SUV को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर रही है। 4 सितंबर को इसका लॉन्च होगा। वैसे, अमेज की होंडा की मांग को लेकर अच्छी खबर है। ये देश से बाहर की खबर है। दरअसल, अमेज को पिछले महीने निर्यात की गई कारों में 17000% की YoY ग्रोथ मिली है। ये निर्यात की लिस्ट में 34वें स्थान पर रहे। जुलाई 2022 में सिर्फ एक यूनिट बिकी।

होंडा अमेज कंपनी की काफी पुरानी कारों में से एक है। पिछले साल सितंबर 2022 में भारतीय बाजार में इसकी 5 लाख यूनिट बिक चुकी थीं। देश के बाहर भी इस कार की डिमांड देखने को मिलती है। इसके एक्सपोर्ट की बात करें तो जुलाई 2022 में इसकी सिर्फ 1 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थी। जो जुलाई 2023 में बढ़कर 171 यूनिट हो गईं। यानी इसकी YoY बेसिस पर 170 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 17000% की धमाकेदार ग्रोथ मिली।

होंडा अमेज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन, नए अमेज पावरट्रेन में 90bhp और 110Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन भी है, जो 100bhp और 200Nm का टार्क उत्पन्न करता है। अमेज में सीवीटी या मैनुअल गियरबॉक्स से ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

होंडा अमेज में चार अलग-अलग वेरिएंट हैं: E, S, V और VX। अमेज का डिजाइन एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, ट्वीड फ्रंट ग्रिल और क्रोम सराउंड है। इसके अलावा, इस कार में लाइटिंग के लिए LED हेडलैंप्स, फ्रंट फॉग लाइट और C-शेप LED टेललाइट हैं।15-इंच एलॉय व्हील्स और नवीनतम पेंट स्कीम ORVMs के साथ उपलब्ध हैं।

यह पांच रंगों में उपलब्ध है: प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, लुनर सिल्वर, मॉडर्न स्टील मैटेलिक और मेटैलिक रेडिएंट रेड। इसका मैनुअल गियरबॉक्स 24.7 kmpl का माइलेज और CVT गियरबॉक्स 21 kmpl का।