Propose Day Shubh Muhurt: प्रोपोज डे पर अपने पार्टनर को करना है प्रपोज तो ये है सबसे शुभ मुहूर्त, इस टाइम कर सकते है अपने प्यार का इजहार

फरवरी प्रेमियों के लिए खास है। वैलेंटाइन सप्ताह, वसंत ऋतु में कोयल की कूक और सरसों के फूलों की सुंदरता के बीच मनाया जाता है। सात फरवरी से इसकी शुरुआत होती है और रोज डे, प्रपोज डे और वैलेंटाइन डे तक मनाया जाता है।
 

फरवरी प्रेमियों के लिए खास है। वैलेंटाइन सप्ताह, वसंत ऋतु में कोयल की कूक और सरसों के फूलों की सुंदरता के बीच मनाया जाता है। सात फरवरी से इसकी शुरुआत होती है और रोज डे, प्रपोज डे और वैलेंटाइन डे तक मनाया जाता है।

सप्ताह की शुरुआत में, प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के सामने अपने प्यार की घोषणा करते हैं। लेकिन प्यार का इजहार करने से पहले लोगों को अक्सर यह डर सताता रहता है कि कहीं उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया जाएगा।

शुभ मुहूर्त में करें प्रपोज, हो जायेगा एक्सेप्ट

प्रपोज डे वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन मनाया जाता है। 8 फरवरी को प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को जीने-मरने की कसमें खाते हैं और अपना प्यार व्यक्त करते हैं। लेकिन आपका प्रपोजल एक्सेप्ट हो जाएगा।

अगर आप इस दिन शुभ मुहूर्त के दौरान अपने प्यार का इजहार करें। ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा का कहना है कि आज मिथुन लग्न है और अपने प्यार को व्यक्त करने का शुभ समय है।

47 मिनट का है अभिजीत मुहूर्त, करें प्रपोज

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज 47 मिनट का शुभ मुहूर्त है, जिसमें आप अपने प्यार को व्यक्त कर सकते हैं। पंडित झा ने कहा कि 7 फरवरी 2024 को 12:05 बजे से 8 फरवरी 2024 को 08:21 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग होगा।

लेकिन आज दोपहर 01:09 बजे तक भद्रा नक्षत्र रहेगा, इसलिए इस समय अपने प्रेमी को प्रपोज नहीं करना उचित होगा। 8 फरवरी को दोपहर बाद 01:33 बजे से दोपहर बाद 3:47 बजे तक मिथुन लग्न है, यह सबसे अच्छा समय है अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए।

लेकिन इस मुहूर्त में दोपहर बाद 1:30 बजे से 03:00 बजे तक राहु काल है, इसलिए राहु काल में प्रपोज नहीं करना चाहिए। ऐसे में 8 फरवरी 2024 को दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजे तक 47 मिनट का शुभ मुहूर्त है. अगर आप अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा मुहूर्त होगा।