Rainfall Forecast: अगले 48 में लोगों को गर्मी से मिलने वाला है छुटकारा, ठंडी हवाओ के साथ हो सकती है बारिश

दिल्ली में जहां एक ओर देश के अन्य हिस्सों में गर्मी की लू तपिश बरकरार है। वहीं राजधानी को हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं ने कुछ राहत प्रदान की है। इस सप्ताह दिल्ली के तापमान में स्पष्ट गिरावट आई है।
 

दिल्ली में जहां एक ओर देश के अन्य हिस्सों में गर्मी की लू तपिश बरकरार है। वहीं राजधानी को हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं ने कुछ राहत प्रदान की है। इस सप्ताह दिल्ली के तापमान में स्पष्ट गिरावट आई है। जिससे शहर वासियों को गर्मी की चुभन से बड़ी राहत मिली है।

गुरुवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री कम रहा। जिससे एक सुहावना माहौल बना रहा। दिल्लीवासियों को इस सप्ताह गर्मी से काफी राहत मिली है और आने वाले दिनों में भी मौसम के सुहावने बने रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़िए :- क्या शराब पीकर वोट डालने जाए तो पकड़ सकती है पुलिस, क्या सच में हो सकती है कानूनी कार्रवाई

ठंडी हवाएं लाईं सुकून

गुरुवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। लेकिन जल्द ही हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली 25 किलोमीटर प्रति घंटे की ठंडी हवाओं ने गर्मी के प्रकोप को कम कर दिया। इन हवाओं की वजह से वातावरण में ठंडक बनी रही। 

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ विश्राम मिला। इन ठंडी हवाओं का मूल स्थान हिमालयी क्षेत्र है। जहां हाल ही में हुई अच्छी बर्फबारी और बारिश ने इन हवाओं को ठंडा और सुखदायक बना दिया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

सफदरजंग मौसम केंद्र ने बताया कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इसी प्रकार की तेज हवाएँ शुक्रवार को भी चलने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़िए :- AC के फिल्टर की कितने दिनों के बाद कर लेनी चाहिए सफाई, छोटी सी लापरवाही करवा सकती है बड़ा नुकसान

सप्ताहांत में मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग ने यह भी जताया है कि शनिवार को मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन हो सकता है। धूल भरी आंधी के साथ दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। इससे हवा साफ रहने की उम्मीद है और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 196 अंक रह सकता है, जो दिल्ली के लिए अच्छी खबर है।