पुष्पा फ़िल्म सुपरहिट गाने पर रानु मंडल ने किया डांस, पुष्पा स्टाइल में डांस देख लोगों को नही हो रहा यक़ीन

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज जितनी ब्लॉक बस्टर हिट हुई है। उतने ही हिट हुए हैं फिल्म के गाने। खास कर दर्शकों के सर पर श्रीवल्ली गाने का भूत सवार है।

 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज जितनी ब्लॉक बस्टर हिट हुई है। उतने ही हिट हुए हैं फिल्म के गाने। खास कर दर्शकों के सर पर श्रीवल्ली गाने का भूत सवार है।

इंस्टा पर ट्रेंड कर रहे इस गाने पर फैंस के अलावा कई सेलिब्रिटीज भी रील बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस गाने में अल्लू अर्जुन के स्टेप ने फैंस का दिल जीत लिया है। अल्लू अर्जुन का टेडे होकर चलना अब एक ट्रेंड बन चुका है।

रानू मंडल को लोगों ने किया ट्रोल

ऐसे में अब तेरी मेरी कहानी गाने की सिंगर रानू मंडल का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो श्रीवल्ली गानें पर पर डांस करती हुई दिखाई दे रही रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख अब लोगों ने उन्हे ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

लोगों ने रानु मंडल का बनाया मजाक

वायरल हो रही इस वीडियो में रानू मंडल काफी फनी स्टेप्स कर रही हैं। ब्लू टी शर्ट, रेड साड़ी, हाथ में डंडा लिए रानू का श्रीवल्ली गानें पर रानू के फनी डांस स्टेप्स देख फैन्स अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे है।

इससे पहले लोगों ने रानू की टूटी, फूटी इंग्लिश का मजाक बनाया है। अपने गाने की प्रमोशन के वक्त रानू मंडल ने फेस पर ओवर मेकअप करवा लिया था, जिसके चलते लोगों ने उन्हें फिर ट्रोल करना शुरु कर दिया था।

रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल

आपको बता दें की वक्त बदलते देर नहीं लगती। रानू पहले रेलवे स्टेशन पर बैठ गाना गाया करती थीं। उसके बाद उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हुई कि वह रातोरात स्टार बन गईं।

किस्मत ऐसी चमकी की सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका भी दिया। उस दौरान रानू खूब चर्चा में थी। लेकिन समय बदला और रानू की हालत पहले जैसी हो गई।

<a href=https://youtube.com/embed/11m5pPcgARs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/11m5pPcgARs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रानू मंडल पर बनने जा रही है बायोपिक

इसी बीच मीडिया में खबर आई कि रानू मंडल के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है। एक्ट्रेस इशिका डे रानू की भूमिका निभाने वाली हैं। जो फिल्म लाल कप्तान और वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में नजर आ चुकी हैं।

ये फिल्म कब रिलीज की जाएगी और ये फिल्म बड़े परदे पर आएगी या ओटीटी प्लेटफार्म पर आएगी। इसकी कुछ जानकारी नहीं मिली है। अभी इसकी शूटिंग पूरी हुई है या नहीं इस बारे में कुछ नहीं पता है।