16 साल की लड़की के बैंक खाते में पड़े हुए थे 10 करोड़ पर लड़की को नही चला पता, इतने पैसों को बैंक खाते ने देख डरने लगा पूरा परिवार

‘हेरा-फेरी’ और ‘फिर हेरा-फेरी’ इन दोनों फिल्मों को देखकर लोगों के दिमाग में अमीर बनने की बहुत स्कीमें चली थीं। पैसा ही पैसा होगा सोचने लगी पब्लिक।

 

हेरा-फेरी’ और ‘फिर हेरा-फेरी’ इन दोनों फिल्मों को देखकर लोगों के दिमाग में अमीर बनने की बहुत स्कीमें चली थीं। पैसा ही पैसा होगा सोचने लगी पब्लिक। लेकिन धीरे-धीरे पता चला कि पइसा इतनी आसानी से सिर्फ फिल्मों में आता है। वहां भी भला कहां ही आसानी से आता है। कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। यूपी के बलिया की बात है। एक 16 वर्षीय लड़की के अंकाउंट में 10 करोड़ रुपये आ गए और उसे पता भी नहीं चला।

आएं? इतनी आसानी से तो फिल्मों में भी नहीं आता

किसी काम से गईं थी बैंक

इस 16 वर्षीय लड़की का नाम है सरोज। वो यूपी के बलिया के पास बसे रूकूनपुरा गांव की रहने वाली हैं। इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में उनका एकाउंट है। किसी काम से वो एक दिन बैंक पहुंची। वहां उन्होंने अपने अकाउंट बैलेंस की जानकारी ली तो पता चला कि उसमें 9 करोड़ 99 लाख 4 हजार 736 रुपये हैं।

लेन-देन पर लगाई रोक

जैसे ही बैंक कर्मचारियों को ये पता चला उन्होंने तुरंत खाते के लेन-देन पर रोक लगा दी। पुलिस को इसके बारे में बताया गया। पुलिस आई। सरोज ने बताया कि उनका अकाउंट साल 2018 में खुला था। दो साल पहले एक निलेश नाम के बंदे ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर उनका आधार कार्ड और फोटो मांगा था। बाद में उनका एटीएम आया। इसे भी निलेश ने रजिस्ट्री से अपने पास मंगा लिया।

निलेश का फोन आ रहा है बंद

बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, सरोज के खाते में कई बार लेन-देन हुआ है। सरोज को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि निलेश से जिस फोन नंबर पर बातचीत होती थी। वो भी इन दिनों बंद जा रहा है। सरोज के माता-पिता इससे काफी परेशान हैं। उनके पिता अहमदाबाद के किसी गैराज में काम करते हैं। सरोज ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ली है बस। वो अपने साइन कर लेती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इतने पैसे आने से उनका परिवार काफी डरा हुआ है।