दुनिया का एक ऐसा कबूतर जिसकी करोड़ों में हुई बिक्री, खासियत सुनकर आपकी भी हो जायेगी हवा टाइट

‘कबूतर जा जा जा… पहले प्यार की पहली चिट्ठी साजन को दे आ…’ दुनिया जानती है कि एक दौर था जब कबूतर पोस्टमैन हुआ करते थे। फिलहाल तो यह कबूतर शहरों की ऊंची इमारतों में गुटर गू… करते नजर आते हैं।
 

‘कबूतर जा जा जा… पहले प्यार की पहली चिट्ठी साजन को दे आ…’ दुनिया जानती है कि एक दौर था जब कबूतर पोस्टमैन हुआ करते थे। फिलहाल तो यह कबूतर शहरों की ऊंची इमारतों में गुटर गू… करते नजर आते हैं। लेकिन इन पक्षियों की कीमत करोड़ों में भी हो सकती है इस बारे में शायद ही आपने सोचा होगा।

दरअसल, बेल्जियम में एक निलामी हुई, जिसमें एक मादा कबूतर को रिकॉर्ड 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया। पता है क्यों?

ये भी पढिए :- दुनिया के इस कोने में परिंदो की आंखों से एकदम से निकलने लगा खून, हवा में उड़ते वक्त हो रही परिंदो की मौत

यह है एक रेसर कबूतर

न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक, बेल्जियम की इस दो वर्षीय मादा कबूतर का नाम न्यू किम है, जिसे रिकॉर्ड 19 लाख डॉलर में बेचा गया। पहले इसे 237 डॉलर पर नीलामी के लिए रखा गया था।

लेकिन एक चीनी व्यक्ति ने इसे 19 लाख डॉलर (14 करोड़ 15 लाख रुपये से ज्यादा) में खरीद लिया। इस रेसर कबूतर को पालने वाले कुर्त वाउवर और उनका परिवार यह खबर सुनकर हैरान थे।

ये भी पढिए :- रेगिस्तान के बीच जहां परिंदा भी नही मारता पंख वहां दिखा रहस्मयी धातु का खंभा, एलियंस से जोड़कर देख रहे वैज्ञानिक

अब हो चुकी है रिटायर्ड

कबूतर, न्यू किम ने साल 2018 में कई प्रतियोगिताएं जीती, जिसमें ‘नैशनल मिडल डिस्टेंस रेस’ भी शामिल है। उसके बाद से वह रिटायर हो गई। रेसिंग कबूतर 10 साल की उम्र होने तक बच्चे पैदा कर सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि न्यू किम को उसके नए मालिक प्रजनन के लिए इस्तेमाल करेंगे। बता दें, पिछले कुछ वर्षों से चीन में कबूतरों की रेस काफी पॉपुलर हो रही है।

ये भी पढिए :- ब्रेकफास्ट बनाने की तैयारी कर रही महिला को टोस्टर के बीच में दिखा सांप, घात लगाकर शिकार का इंतजार कर रहा था शिकारी

नर कबूतरों की कीमत होती है ज्यादा

हालांकि, नीलामी करने वाली संस्था ‘पीपा’ के सीईओ निकोलास ने कहा, ‘ये रिकॉर्ड कीमत अविश्वसनीय है क्योंकि ये एक मादा कबूतर है। अकसर नर कबूतर की कीमत ज्यादा होती है क्योंकि वे ज्यादा बच्चे पैदा कर सकता है।’ निकोलास के मुताबिक, बेल्जियम में करीब 20 हजार कबूतर पालक रहते हैं।

पहले इस कबूतर के नाम था रिकॉर्ड

बता दें, इससे पहले का रिकॉर्ड अरमांडो नाम के 4 वर्षीय नर कबूतर के नाम था जो 14 लाख डॉलर में बिका था। इस रेसिंग चैंपियन कबूतर को कबूतरों का ‘लुईस हैमिल्टन’ भी कहा जाता था।

ये भी पढिए :- इंडोनेशिया के ज्वालामुखी में हुए धमाके से 4 किलोमीटर तक हो गया धुआं ही धुआं, कैमरे में कैद हो गया वरना कोई नही करता यकीन

जिसे रिटायर होने के बाद 2019 में बेचा गया था। अरमांडो की तरह न्यू किम को खरीदने के लिए दो चीनी खरीददारों ने एक से बढ़कर एक बोली लगाई। न्यू किम जैसे रेसिंग कबूतर 15 सालों तक जी सकते हैं।