ऑफिस से छुट्टी लेकर मजे से बैठा फोन चला रहा था शख्स तभी आ गया भालू, फिर जो हुआ उसको देख आंखो पर नही होगा यकीन

घरों में सांप, बिच्छू निकल जाए तो लोग बवाल मचा देते हैं। तो जरा सोचिए अगर आप अपने घर में आराम फरमा रहे हों और भालू आकर खड़ा हो जाए तब क्या हाल होगा।
 

घरों में सांप, बिच्छू निकल जाए तो लोग बवाल मचा देते हैं। तो जरा सोचिए अगर आप अपने घर में आराम फरमा रहे हों और भालू आकर खड़ा हो जाए तब क्या हाल होगा।

एक शख्स ने इसी तरह के खतरे का सामना किया, जिसका फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस भयावह मंजर ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

कांप उठा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को @ChadBlue83 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स घर के बैकयार्ड में बड़े आराम से लेटकर फोन चलाते दिखाई देता है। तभी अचानक एक विशाल भालू उसके बगल में आकर खड़ा हो जाता है।

ये एनकाउंटर देख कोई हैरान हो रहा है तो किसी की हंसी छूट जा रही है। अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं और लगभग 3 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स इसपर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

हैरान रह गया शख्स

यह खरतनाक पल 11 अप्रैल की शाम का है। दावा किया जा रहा है कि नॉर्थ कैरोलिना के ऐशविले में डेविड ओपेनहाइमर के घर के डोरबेल कैमरे में ये घटना कैद हुई।

महज 12 सेकेंड के इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया। खुद इस शख्स को भी शॉक लगा और उसने अपने फेसबुक पेज पर इसके बारे में बताया।