दुनिया के 8 सबसे ख़तरनाक घूमने की जगह जहां क़भी भी हो सकते है यमराज के दर्शन, फिर भी खुद का रिस्क लेकर जाते है बहुत लोग

जैसे की आप जानते है की बहुत से लोग घूमने के इतने दीवाने होते हैं कि वो दुनिया की अलग-अलग खूबसूरत लोकेशन्स को जीते जी एक बार जरूर देखना चाहते हैं।
 

जैसे की आप जानते है की बहुत से लोग घूमने के इतने दीवाने होते हैं कि वो दुनिया की अलग-अलग खूबसूरत लोकेशन्स को जीते जी एक बार जरूर देखना चाहते हैं। यूं तो धरती पर कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। और लोग वहां बहुत संख्या मे घूमने जाते हैं।

हालांकि इनमें से कई ऐसी जगहें हैं, जहां बहुत से लोगों की मौत भी हो चुकी है। वो इसलिए क्योंकि लोग इन जगहों पर जाकर प्रकृति को हल्के में ले लेते हैं और उनके विपरीत जाकर हरकतें करने लगते हैं। इस वजह से इन जगहों पर जाना, मौत के मुंह में जाने के समान है।

यहां सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। आज हम आपको दुनिया की 8 ऐसी ही टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अगर आप जा रहे हैं तो अपने रिस्क पर ही जाएं, क्योंकि यहां ऐसी अनहोनी हो सकती है कि उसके बाद शायद आप अफसोस करने के लिए जिंदा ही ना रहें। 

डेथ वैली (Death Valley, California)

कैलिफोर्निया के रेगिस्तानी इलाके को डेथ वैली के नाम से जाना जाता है। ये जगह इसलिए खतरनाक है क्योंकि यहां का तापमान बेहद गर्म होता है। 10 जुलाई 1913 का दिन यहां के इतिहास का सबसे गर्म दिन है जब तापमान 56 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था।

बहुत से लोगों की यहां गर्मी से मौत हुई है। अगर किसी तरह आप गर्मी से बच गए, तो यहां के बेहद जहरीले रैटल स्नेक आपकी जान ले सकते हैं। 

क्लिफ्स ऑफ मॉ (Cliffs of Moher, Ireland)

आयरलैंड में मौजूद क्लिफ ऑफ मॉ 390 फीट ऊंची चोटी है जो लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है पर बारिश के दिनों में यहां काफी तेज हवाएं चलती हैं और पानी की वजह से घास भी गीली हो जाती है। इस वजह से लोग फिसलकर नीचे गिर जाते हैं या फिर तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ जाता है।

बहुत से लोग कोने पर जाकर सेल्फी लेने की बेवकूफी करने लगते हैं। ऑडी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 1993 से लेकर 2017 तक 66 लोग इससे गिरकर मर चुके हैं। 

न्यू सिमरिना बीच (New Smyrna Beach, Florida) 

फ्लोरिडा में स्थित न्यू सिमरिना बीच पर बहुत से पर्यटक आते हैं। यहां बहुत से लोग सर्फिंग भी करते हैं। पर ये अमेरिका का सबसे खतरनाक बीच भी है। वो इसलिए क्योंकि यहां कई शार्क्स किनारे तक आ जाती हैं। 1851 से अभी तक शार्क के हमलों के 32 मामले दर्ज हो चुके हैं।

रियो डी जनेरियो (Rio de Janeiro, Brazil)

ब्राजील के इस खूबसूरत शहर में कई टूरिस्ट आते हैं। यहां बीच भी हैं और कई अन्य तरह की खूबसूरत चीजें हैं। पर इस शहर में जुर्म का रेट काफी ज्यादा है। चोरी से लेकर गोली-बंदूक तक चल जाना आम बात है। यहां बेरोजगारी भी बहुत है। 

प्रिपयाट ( Pripyat, Ukraine)

फिलहाल यूक्रेन युद्ध की वजह से खतरनाक है पर इसका ये शहर हर परिस्थिति में खतरनाक माना जाता है। इसके पास चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना हुई थी।

ये इतनी बड़ी दुर्घटना थी कि प्रिपयाट शहर तक रेडिएशन आ गया था जो अगले 20 हजार साल तक पर्यावरण में मौजूद रहेगा। यहां जाकर अगर लंबे वक्त तक रुका जाए तो रेडिएशन का खतरा इंसान के अंदर भी बढ़ जाता है।

ला ओरोया (La Oroya, Peru)

पेरू के पहाड़ों के बीच बसा ला ओरोया एक माइनिंग टाउन है। माइनिंग की वजह से इस शहर में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। यहां आर्सनिक, कैडमियम और लेड की मात्रा काफी ज्यादा है। 

माउंट एवरेस्ट (Mount Everest, Nepal)

नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट भले ही लोगों को बहुत आकर्षक लगे, पर सच तो ये है कि यहां जाने वालों के लिए ये मौत के मुंह में जाने जैसा है। ऑक्सीजन की कमी हो या तूफान में फंसना, यहां आम बात है।

लोग ठंड से मर जाते हैं। माना जाता है कि अब तक यहां 300 लोगों की मौत हो चुकी है और उनमें से 200 लोगों की लाशें अभी भी वहीं है। 

मैडीडी नेशनल पार्क (Madidi National Park, Bolivia)

बोलीविया में स्थित मैडीडी नेशनल पार्क धरती पर जन्नत की तरह है क्योंकि यहां की जैव विविधता बेहद अनोखी है। पर इस जंगल में जाना बेहद खतरनाक है। यहां आपको किसी भी चीज से खतरा हो सकता है।

किसी पौधे को छूने से चमड़ी में रैश हो सकता है, हल्का कट जाने से बीमारी हो सकती है, गंदे पानी में जाने से सैकड़ों कीड़े शरीर पर चढ़ सकते हैं, कोई जंगली बिल्ली का आप शिकार बन सकते हैं।