महाभारत में कर्ण का रोल निभाने वाले एक्टर का 35 साल में बदल चुका है पूरा लुक, अभी का लुक देख आप भी नही पाएँगे पहचान

90 के दशक में बहुत से ऐसे टीवी सीरियल्स बनाएं गए थे, जो आज भी लोगों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय है। इस सूची में एक नाम महाभारत का भी आता है।
 

90 के दशक में बहुत से ऐसे टीवी सीरियल्स बनाएं गए थे, जो आज भी लोगों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय है। इस सूची में एक नाम महाभारत का भी आता है। महाभारत में एक से बढ़कर एक शानदार और दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था।

हालांकि उनमें से आज कुछ कलाकार गुमनामी का जीवन जी रहे हैं। इस सूची में महाभारत मे अपने किरदार से ही पहचान बनाने वाले कलाकार और अभिनेता पंकज धीर का नाम शामिल है।

Pankaj Dheer को मेकर्स ने दिखाया था बाहर का रास्ता

पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में महारथी कर्ण का किरदार निभाया था। बता दें कि, महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।

जिसमें सोल्जर, बादशाह, जमीन, टार्ज़न द वंडर कार, अंदाज और गिप्पी जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन अपने प्रभावशाली कार्य के बावजूद, पंकज धीर को मुख्य रूप से कर्ण के रूप में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है।

मशहूर हुआ Pankaj Dheer का किरदार

पंकज धीर पहले कर्ण का किरदार निभाना नहीं चाहते थे। बीआर चोपड़ा ने उन्हें अर्जुन का किरदार ऑफर किया था। लेकिन अर्जुन के किरदार के लिए उन्हें साइन करने से पहले निर्माता ने उनके सामने एक शर्त रखी थी।

निर्माता का कहना था कि, अर्जुन का किरदार करने के लिए पंकज धीर को अपनी मूंछे कटवानी होगी। पंकज धीर अपने सिद्धांतों के बहुत पक्के थे। इसलिए उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था।

पंकज धीर के मुंह से ना सुनते ही बीआर चोपड़ा ने उन्हें शो से हटा दिया था। हालांकि 4 महीने बाद महाभारत के निर्माताओं ने फिर से उनसे संपर्क किया। इस बार मेकर्स ने उन्हें कर्ण की भूमिका की पेशकश की।

मेकर्स का कहना था कि कर्ण की ही तरह पंकज धीर भी अपने सिद्धांत के बहुत पक्के हैं और कर्ण का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपनी मूंछ कटवाने की आवश्यकता नहीं थी।