हलवाई ने हिम्मत लगाकर बना दी दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी, हलवाई की कारीगरी को देख लोग बोले ये तो जलेबा है

आपने जलेबी तो बहुत खाई होगी। लेकिन आपने दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी आज तक नहीं देखी होगी। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी जो लखनऊ के मुंशी पुलिया चौराहे के पास गोपाल खस्ता वाले हलवाई बनाते हैं।
 

आपने जलेबी तो बहुत खाई होगी। लेकिन आपने दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी आज तक नहीं देखी होगी। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी जो लखनऊ के मुंशी पुलिया चौराहे के पास गोपाल खस्ता वाले हलवाई बनाते हैं।

यह एक बार में 3 किलोग्राम की बनाई जाती है। इसकी कीमत 180 रुपये किलो होती है। इसे बनाने में करीब एक घंटे का वक्त लगता है। इसकी शुरुआत हलवाई सुरेंद्र सिंह ने की है।

वह बताते हैं कि हाल ही में वह सोशल मीडिया पर अलग-अलग फूड ब्लॉगर्स के वीडियो देख रहे थे। उसी से उनको आईडिया आया कि क्यों न कुछ नया किया जाए। तो उन्होंने बना डाली दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी।

जिसे हाल ही में एक लखनऊ के ही फूड ब्लॉगर ने वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में इनके पास लोग पहुंचे और इस जलेबी को देख रहे हैं। लोग जलेबी के साथ सेल्फी ले रहे हैं और उनसे जानकारी भी ले रहे हैं।

आप भी सपंर्क कर सकते है

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक बार में 3 किलोग्राम की जलेबी बनाई जाती है। अगर किसी को भी बनवाना हो अपने घर या पार्टियां या शादी में तो भी उनसे संपर्क कर सकता है और वह उसे यह जलेबी बना कर देंगे जो उनकी शादी और पार्टी में चार चांद लगा देगी।

यह दुकान करीब 32 साल पुरानी है और यहां पर जलेबी के अलावा खस्ता भी मिलता है और खास बात यह पूरी दुकान मुंशी पुलिया और उसके आसपास के इलाके में काफी मशहूर है।

अगर आपको जलेबी का स्वाद चखना है तो सुबह 8:00 से लेकर 12:00 के बीच में मुंशी पुलिया चौराहे के पास पुलिस चौकी के करीब इनकी दुकान है। वहां जाकर देख सकते हैं और इसका स्वाद भी चल सकते हैं।

ग्राहक बोले नहीं देखी थी ऐसी जलेबी

ग्राहक आरके शुक्ला ने बताया कि वह करीब 32 साल से इस दुकान पर आ रहे हैं। इनकी जलेबी काफी मशहूर है। वह यहां से जलेबी अक्सर ले जाते हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी जलेबी आज से पहले उन्होंने नहीं देखी थी। पहली बार ही सुरेंद्र सिंह से शुरुआत की है और पहली बार वह भी देखने आए थे कि आखिर जलेबी कैसे बनती है।