इस नस्ल की गाय अपने मालिक को बना देती है मालामाल, दूध बेचकर ही कर सकते है मोटी कमाई

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में खेती के साथ-साथ पशुपालन भी आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ खेती के लिए मौसम और पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। वहीं पशुपालन से स्थायी और नियमित आय...
 

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में खेती के साथ-साथ पशुपालन भी आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ खेती के लिए मौसम और पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। वहीं पशुपालन से स्थायी और नियमित आय सुनिश्चित होती है।

काफी समय से लोगों को खेती के साथ-साथ जानवर पालते हुए भी देखा गया है। जिससे न सिर्फ दूध मिलता है बल्कि आय का भी अच्छा जरिया बनता है। और आज के समय में लोग दूध का बिजनेस करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। 

30 से 80 लीटर तक दूध देती यह गाय

अगर आप भी पशुपालन का व्यवसाय करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऐसी नस्ल की गाय पालनी चाहिए। जो आपको कम मेहनत में अधिक मुनाफा दे सके। आज हम आपको गाय की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको एक महीने के अंदर करोड़पति बना सकती है।

अगर आप जानवर पालकर अच्छा पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो गुजरात में पाया जाने वाला गिर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। यह गाय आपको प्रतिदिन 30 से 80 लीटर तक दूध देती है। आइए आपको गिर गाय की नस्ल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गिर गाय की पहचान कैसे करें?

गिर गाय की बात करें तो यह गाय देसी गाय से थोड़ी अलग होती है। आकार में बड़ी होने के अलावा इस गाय का माथा बड़ा और आंखें बहुत छोटी और सुंदर होती हैं। गिर के सींग कानों के पीछे से निकलते हैं और पीछे की ओर मुड़े हुए होते हैं।

गिर नस्ल के दूध के फायदे

गिर गाय का दूध बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके दूध का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गिर गाय के दूध में 8 प्रकार के प्रोटीन, 6 प्रकार के विटामिन, 21 प्रकार के अमीनो एसिड, 11 प्रकार के फैटी एसिड, 25 प्रकार के खनिज, 16 प्रकार के नाइट्रोजन यौगिक, 4 प्रकार के फास्फोरस यौगिक, 2 प्रकार की शर्करा होती है। जो इसे एक पौष्टिक विकल्प बनाते हैं।