घर में खेल रही बच्ची 30 फ़ीट ऊँचाई से सड़क पर गिरी, फिर हुआ चमत्कार की अपने आप खड़ी होकर चलने लगी
सोशल मीडिया के आज के दौर में कई ऐसी चीजें नजर आती हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारी आंखों को यकीन नहीं होता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं! एक बच्ची 30 फीट ऊंची बालकनी से गिर जाती है।
उसके बाद जो हुआ, उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। जाहिर है 30 फिट की ऊंचाई से गिरने के बाद किसी भी बच्चे का क्या हश्र होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मगर जो हुआ उसे देखने के बाद लोग अपने दांतों तले उंगली दबा रहे हैं।
देखने के बाद आंखों को यकीन नहीं होता
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि 30 फिट ऊंचाई से बच्ची गिरती और फिर उठ खड़ी होती है। दूसरे ही पल वह चलने भी लगती है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना महाराष्ट्र में वसीम की बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बच्ची चार साल की है। बच्ची वसीम जिले के रिसोद कस्बे की महानंदा कॉलोनी में रहती है। वह बालकनी में खेल रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ गया। घर के सामने एक बाइक रखी थी। बच्ची बाइक की सीट पर पहले 30 फीट से गिरी। इसके बाद वह नीचे फिसल गई। गिरने के बाद बच्ची अपने आप उठ जाती है इसके बाद वह अंदर चली जाती है।
रूस में हुई थी ऐसी ही घटना
हाल ही में रूस में एक शख्स 19वीं मंजिल की बालकनी से गिर गया था। वह एक शराबी था। आर्थर नाम का शख्स बालकनी की रेलिंग पर चल रहा था। वहां से वह फिसलकर एक कार पर गिर गया। कार बहुमंजिला इमारत के सामने खड़ी थी, लेकिन आर्थर को कुछ नहीं हुआ। कार पर गिरने के बाद वह उठकर चला गया। वह गंभीर रूप से घायल भी नहीं हुआ था। उसके सिर में थोड़ी चोट आई थी।