बॉयफ्रेंड के पापा पर आया लड़की का दिल तो लड़के को धोखा देकर हुई नौ दो ग्यारह, पिता की इस करतूत को देख लड़के का मुंह हुआ शर्म से लाल

किसी ने सच ही कहा है कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं। एक लड़की की फिल्मी लव स्टोरी सुनकर आप इस बात पर सहमत हो सकते हैं। अब तक आपने कपल्स को शादी के लिए घर से भागने के बारे में या अधेड़ उम्र के व्यक्ति को अपने से छोटी लड़की से ब्याह रचाने की खबर सुनी होगी।
 

किसी ने सच ही कहा है कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं। एक लड़की की फिल्मी लव स्टोरी सुनकर आप इस बात पर सहमत हो सकते हैं। अब तक आपने कपल्स को शादी के लिए घर से भागने के बारे में या अधेड़ उम्र के व्यक्ति को अपने से छोटी लड़की से ब्याह रचाने की खबर सुनी होगी। पर यहां तो लड़की ने अपने ही प्रेमी को पोपट बना डाला।

जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का हैं, जहां एक युवक की गर्लफ्रेंड उसके पिता पर दिल हार बैठी। फिर एक दिन मौका देखकर दोनों घर से भाग गए, जिसके बाद लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज करवाया और पुलिस जांच में जुट गई। अब एक साल बात दोनों को ढूंढ निकाला गया है।

ये भी पढिए :- बकरी ने पुलिस वालों को किया फ़ोन और लगी चिल्लाने तो दौड़कर पहुँचे अफ़सर, फिर पूरा मामला सुनकर नही रोक पाए अपनी हंसी

नजरें मिलीं और हो गया प्यार!

रिपोर्ट के मुताबिक औरैया जिले में रहने वाले कमलेश पेशे से राजमिस्त्री हैं। वो 2022 में बेटे के साथ कानपुर के चकेरी में निर्माणाधीन मकान में काम के लिए आए थे। जहां कमलेश राजमिस्त्री का काम करता था और उसका बेटा मजदूरी करता था। इसी बीच युवक के मोहल्ले में रहने वाली 20 साल की युवती से प्रेम संबंध हो गए थे।

लेकिन फिर लड़की का मन कहीं और अटक गया। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि लड़की प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर जाती थी। इसी दौरान लड़के के पिता से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। फिर क्या था... प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने साथ भागने का फैसला कर लिया।

ये भी पढिए :- शहर की लड़की ने बिकिनी पहनकर पानी के राक्षस के साथ करने लगी रोमांस, लड़की की हिम्मत देख लोग रह गए हैरान

पुलिस भी रह गई दंग

पुलिस के मुताबिक लड़की मार्च 2022 में लापता हो गई थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जब कमलेश के बेटे से पूछताछ की गई तो पता चला कि वो उसके पिता के साथ भाग गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी, जिसमें पता चला कि कमलेश लड़की को लेकर दिल्ली में रह रहा है और वहां एक फैक्ट्री में काम करता है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस दिल्ली पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया। हैरान करने वाली बात ये है कि लड़की अभी भी कमलेश के साथ रहने की बात कर रही है।