सालियों के साथ मस्ती करने में बिजी था दूल्हा तभी पीठ पीछे हो गया बड़ा कांड, दुल्हन के आशिक़ ने भरी मांग और फिर दुल्हन लेकर हो गया फ़रार

शादियों में कई तरह की घटनाएं हो जाती हैं। कभी-कभार तो ये भी सुनने को मिलता है कि शादी वाले दिन ही दूल्हा या दुल्हन अपने प्रेमी के संग भाग गए। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो खूब अपलोड किए जाते हैं। 
 

शादियों में कई तरह की घटनाएं हो जाती हैं। कभी-कभार तो ये भी सुनने को मिलता है कि शादी वाले दिन ही दूल्हा या दुल्हन अपने प्रेमी के संग भाग गए। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो खूब अपलोड किए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर ये लोगों को हंसाने के उद्देश्य से क्रिएट किए जाते हैं।

अब शादी से ही जुड़ा एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर आता है और बड़ा खेल कर जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हे की नजर हटते ही दुल्हन की मांग में उसका प्रेमी सिंदूर भर देता है और उसे भगा ले जाता है।

जयमाला में कर दिया खेल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा और दुल्हन शादी वाले दिन जयमाला के लिए स्टेज पर होते हैं। दोनों एक दूसरे को जयमाला पहना चुके होते हैं और सोफे पर बैठे होते हैं। एक-एक करके सारे गेस्ट उनसे मिलने के लिए आते हैं।

उन्हीं में से एक दुल्हन का प्रेमी भी होता है। जैसे ही दूल्हा अपनी सालियों से बातचीत में बिजी होता है दुल्हन का प्रेमी उसकी मांग भर देता है और उसे वहां से भगा ले जाता है। जब दूल्हे की नजर बगल के सोफे पर पड़ती है तो वो दंग रह जाता है।

अधेड़ से हो रही थी शादी

इस वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन की शादी एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ हो रही थी। शायद यही वजह है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाती है। हालांकि, वीडियो को देख साफ समझा जा सकता है कि इस वीडियो को सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन के उद्देशय से क्रिएट किया गया है।

इस वायरल वीडियो का वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। शादी से जुड़े इस वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। हालांकि इस वीडियो को देख लोग बड़े ही मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा नजर हटी, दुर्घटना घटी। 

फिर दूसरे ने कहा और करो सालियों से बातें। निकल गई ना दुल्हन हाथ से। एक अन्य शख्स लिखता है ये तो गजब बेइज्जती है भाई। भागना ही था तो पहले भाग जाती। शादी के स्टेज से कौन भागता है? बस ऐसे ही और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।