ओ माई फ्रेंड गणेशा में आशु बनी छोटी लडक़ी अब हो चुकी है जवां, ताज़ा लुक देखने के बाद आप भी नही कर पाएँगे आँखो पर यक़ीन

सिनेमा में कई ऐसी फिल्में भी बनाई गई हैं जिसमें किड स्टार ने फिल्म में जान डाल दी थी। हम बात कर रहे हैं 'माय फ्रेंड गणेशा' फिल्म की यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।
 

छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा नन्हें कलाकारों ने अपने टैलेंट से सभी का दिल जीत लिया है। सिनेमा में कई ऐसी फिल्में भी बनाई गई हैं जिसमें किड स्टार ने फिल्म में जान डाल दी थी। हम बात कर रहे हैं 'माय फ्रेंड गणेशा' फिल्म की यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।

यह फिल्म आज भी लोगों की आंखों में आंसू ले आती है। इस फिल्म में आपको छोटे सा लड़का याद है आशू। जो इस फिल्म में लीड रोल में था। दरअसल इस लड़के काका किरदार निभाने वाला असल में एक लड़की है। वह अभिनेत्री अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और उनका नाम एहसास चन्‍ना है।

अभिनेत्री अब काफी बड़ी हो चुकी हैं 

माई फ्रेंड गणेशा फिल्म में अहसास चन्ना एक लड़के के किरदार में नजर आ रही थीं। इस फिल्म में उनका काम सराहनिय था। उन्होंने आशू के किरदार से हर एक के दिल में अपनी जगह बना ली थी। बता दें कि अब छोटे से आसू यानी कि अहसास अब बड़ी हो चुकी हैं।

फैंस उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देख अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं। कि यह वही छोटा बच्चा है। एहसास 5 अगस्त 1999 को मुंबई में पैदा हुई थी। उनके पिता इकबाल सिंह चन्ना एक पंजाबी फिल्म निर्माता हैं जबकि उनकी मां कुलबीर कौर बदेसरों एक टेलीविजन अभिनेत्री है।

कई वेब सीरीज में भी किया काम

करियर की बात करें तो अहसास ने 2004 में वास्तु शास्त्र नाम की फिल्म में मात्र 5 साल की उम्र में ही बाल कलाकार के रूप में अपना डेब्यू कर लिया था। वे एक नहीं बल्कि कई फिल्मों और शोज में वे किड स्टार की भूमिका में नजर आ चुकी हैं।

फिल्मों की बात करें तो वे 'माय फ्रेंड गणेशा', 'कभी अलविदा ना कहना' में नजर आ चुकी हैं। वहीं टीवी में वे 'देवों के देव महादेव', 'ओ जस्सी', 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' में काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा एहसास कसम से, गंगा, सीआईडी, क्राइम पेट्रोल जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कोटा फैक्टरी, हॉस्टल डेज, गर्ल्स हॉस्टल जैसी कई वेब सीरीज में भी काम किया है।