जंगल के छोटे से जानवर ने दिखाई बहादुरी और 3 तेंदुओं से मोल ली लड़ाई, छुटकू जानवर का कॉन्फिडेंस देख लोग हैरान

कभी किसी छोटे जानवर को 3 तेंदुओं से अकेले लड़ते देखा है? अगर नहीं देखा तो भैया यह वीडियो झट से देख डालिए। जी हां, इसमें एक नन्हा जानवर अकेले ही तीन खूंखार शिकारियों से लड़ता नजर आ रहा है।

 

कभी किसी छोटे जानवर को 3 तेंदुओं से अकेले लड़ते देखा है? अगर नहीं देखा तो भैया यह वीडियो झट से देख डालिए। जी हां, इसमें एक नन्हा जानवर अकेले ही तीन खूंखार शिकारियों से लड़ता नजर आ रहा है।

इस जानवर को हनी बेजर या बिज्जु कहते हैं, जो एक स्तनधारी जानवर है। यह मांसाहारी जीव भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिणपश्चिमी एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है। अपने लड़ाके स्वभाव और मोटी चमड़ी के कारण अन्य जानवर इससे दूर ही रहते हैं।

यहां तक खूंखार प्राणी भी इस पर हमला कम ही करते हैं। शायद यही वजह है कि ये तीन तेंदुओं को देखकर भागने की बजाय उनसे लड़ने लग गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेजर अकेले ही तीनों शिकारियों से बारी-बारी से लड़ रहा है।

एक बार को तो लगता है कि तेंदुए उसका काम तमाम कर देंगे। पर भैया... अपनी मोटी चमड़ी और गजब की ताकत की वजह से वह तीनों को कड़ी टक्कर देता है और अंत में वहां से बचकर निकल भी जाता है।

<a href=https://youtube.com/embed/MHGNsZVE5Ik?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MHGNsZVE5Ik/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लाखों बार देखा जा चुका है इस लड़ाई का वीडियो

इस क्लिप को ट्विटर यूजर @Figensport चार मई को पोस्ट किया और लिखा कि हनी बेजर (Honey Badger) धरती का सबसे निडर जानवर है। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 7 लाख से अधिक व्यूज और 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बहुत से यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने लिखा कि इस जानवर ने गजब की हिम्मत दिखाई है। कुछ ने लिखा कि शायद इसी लिए इसको हनी बेजर कहते हैं। वैसे इस क्लिप को देख आपके मन में क्या आ रहा है?

कमेंट में बताइए। असल में, यह वीडियो 10 अक्टूबर 2022 को यूट्यूब चैनल Latest Sightings से पोस्ट किया गया था। यह दृश्य अफ्रीका के ग्रेटर क्रूगर में फिल्माया गया था।