गरीब से गांव के लोगो पर आधी रात को पैसों की हुई भयंकर बारिश, सुबह उठकर देखा तो लोग बन चुके थे करोड़पति

रातोरात, एक गांव में रहने वाले 165 लोगों की किस्मत बदल गई। वे सब एक साथ करोड़पति बन गए। सामूहिक रूप से, वे 1200 करोड़ रुपये से अधिक की लॉटरी जीत चुके है।
 

रातोरात, एक गांव में रहने वाले 165 लोगों की किस्मत बदल गई। वे सब एक साथ करोड़पति बन गए। सामूहिक रूप से, वे 1200 करोड़ रुपये से अधिक की लॉटरी जीत चुके है। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में इस प्रकार लगभग 7 करोड़ 50 लाख रुपये आए।

इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद बेल्जियम के एंटवर्प प्रांत स्थित इस ओलमेन गांव में खुशी का माहौल है। ओलमेन गांव के 165 लोगों ने एक साथ मिलकर यूरोमिलियन लॉटरी का टिकट खरीदा था। प्रत्येक व्यक्ति ने इसके लिए 1,308 रुपये खर्च किए।

हाल ही में लकी ड्रॉ की घोषणा की गई, जिसमें उनकी लॉटरी का नंबर शामिल था। अब उन्हें इनाम के तौर पर 123 मिलियन पाउंड मिलेंगे। ये राशि भारतीय रुपये में 1200 करोड़ रुपये से अधिक है। 165 लोगों को इस रकम का हिस्सा देने पर लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये मिलेंगे।

वैसे भी गांव वालों ने लॉटरी खरीदने से पहले ही ये तय कर लिया था कि इनामी राशि सभी में बराबर बांटी जाएगी। कुछ लॉटरी विजेताओं ने इसे 'बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट' बताया है। नेशनल लॉटरी के प्रवक्ता जोक वर्मोरे ने कहा कि ग्रुप में इस तरह से इनाम जीतना कोई नई बात नहीं है।

हालांकि, 165 लोगों का यह ग्रुप अब तक का सबसे बड़ा लॉटरी विनर है। उन्होंने आगे बताया कि हमें 5 से 6 बार लॉटरी जीतने की बात दोहरानी पड़ी क्योंकि लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि वे इतनी बड़ी राशि जीत गए हैं।