गांव वालों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल, पर पिंजरे में लटका तंदूरी मुर्ग़ा देख जाल में फँस गया शराबी

लालच अच्छे-अच्छों को मजा चखा देती है! तभी तो बड़े-बुजुर्ग कहते आए हैं कि लालच बुरी बला है। वैसे कुछ लोग जब तक भुगत नहीं लेते, तब तक उन्हें अकल नहीं आती। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव बसेंदुआ का है।
 

Trending Viral Video On Internet: लालच अच्छे-अच्छों को मजा चखा देती है! तभी तो बड़े-बुजुर्ग कहते आए हैं कि लालच बुरी बला है। वैसे कुछ लोग जब तक भुगत नहीं लेते, तब तक उन्हें अकल नहीं आती। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव बसेंदुआ का है।

जहां तेंदुए के पांव के निशान मिले तो उसे पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था। अब तेंदुआ यूं ही तो पिंजरे में जाएगा नहीं। इसलिए उसे लालचाने के पिंजरे में एक मुर्गा रखा गया। पर भैया, गजब तब हो गया जब लोगों ने देखा कि पिंजरे में कोई तेंदुआ नहीं, बल्कि एक इंसान फंसा हुआ है।

दावा किया गया कि मुर्गे की लालच में जैसे ही शख्स पिंजरे में अंदर गया तो वह फंस गया। लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। इस कई क्लिप को ट्विटर यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- लालच का नतीजा हमेशा ही बुरा होता है बुलंदशहर में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया जिसमें तेंदुए को लालच देने के लिए मुर्गा रखा गया। लेकिन मुर्गे के लालच में फंसकर एक आदमी पिंजरे में फंस गया। आपकी इस पर क्या राय है? कॉमेंट में लिखें।

जब तेंदुए की जगह पिंजरे में आदमी फंस गया