महिला को पसंद नही आया पति तो पड़ोसी के साथ चला लिया चक्कर, पर दोनों ने बिन सोचे समझे कर दिया बड़ा कांड

दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी आशीष भार्गव (29) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक दंपति की बहू मोनिका और आशीष के बीच अवैध संबंध थे। 
 

दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी आशीष भार्गव (29) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक दंपति की बहू मोनिका और आशीष के बीच अवैध संबंध थे, और उसी के कहने पर आशीष ने उन दोनों को क्रूरतापूर्वक मार डाला था। मोनिका उम्र मे आशीष से एक साल बड़ी है।

गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आशीष भार्गव, जो हत्या के बाद भाग गया था, बुधवार शाम को गाजियाबाद में अपने घर के पास से गिरफ्तार किया गया। आशीष पर बुजुर्ग दंपति राधेश्याम वर्मा (72 वर्ष) और उनकी पत्नी वीणा (68 वर्ष) की हत्या का आरोप लगाया गया है। 

पुलिस ने बताया कि दंपति को गोलकपुरी में उनके घर पर गला रेतकर मार डाला गया था। इस मामले में मृत दंपति की बहू मोनिका को उसी दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कहा कि मोनिका ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया है।

पुलिस ने कहा कि आशीष के साथ मोनिका (30) के अवैध संबंध थे। साथ ही वह अपने 38 वर्षीय पति रवि रतन से भी छुटकारा पाना चाहती थी। पुलिस ने कहा कि वह अपने सास-ससुर को मार डालकर लगभग 1.30 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी और उसे बेचकर द्वारका में एक नया घर खरीदना चाहती थी।

इसके लिए उसने सास-ससुर को मार डालने की खौफनाक योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दंपति के घर से लगभग पांच लाख रुपये की नकदी और अन्य महंगी वस्तुएं गायब पाई गईं। मरने वाले राधेश्याम वर्मा एक सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पद से रिटायर हो गए थे। उनका परिवार पिछले 38 वर्षों से गोकलपुरी में ही रह रहा था।