बॉलीवुड के ये 5 एक्टर जो हैंडसम मर्द से बने औरत, अब करते है मोटी कमाई

वो कहते है ना पैसा इंसान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देता है, फिर चाहे सड़क किनारे बच्चों को पैसे मांगने या फिर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किसी भी हद तक जाने के लिए, पैसा इंसान को पूरी तरह बदल देता है।
 

वो कहते है ना पैसा इंसान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देता है, फिर चाहे सड़क किनारे बच्चों को पैसे मांगने या फिर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किसी भी हद तक जाने के लिए, पैसा इंसान को पूरी तरह बदल देता है। जहां बहुत से एक्टर बड़े पर्दे पर आने का सपना लेकर इस फील्ड में एंटर करते है।

वहीं हर किसी की किस्मत उसका साथ नहीं देती है, कि वो बड़े पर्दे पर लीड रोल कर सके। बता दें ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी दम पर पहचान बनाना काफी मुश्किल होता है। जहां कई सितारों का सपना अधूरा ही रह जाता है जिसके बाद बहुत से ऐसे सितारें होते हैं।

जो कि अपनी जिंदगी में लौट जाते है तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग होते है जो गलत राह चुन लेते है। आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे जो पहले मर्द हुआ करते थे लेकिन बाद में इन्होंने लिंग चेंज करवाकर औरत की जिंदगी जीने का मन बना लिया।

इन लोगों ने खुद को औरत बनाकर समाज में जीना शुरु किया। लेकिन इन्हें आज भी कई लोग अपने बीच में अपनाने में कतराते हैं। इन्होंने जब सेक्स चेंज करवाकर अपनी तस्वीरें वायरल की तो लोगों को बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ कि ये लड़के थे।आईए आपको मिलवाते हैं ऐसे ही लोगों से।

सायना शिंदे

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज जैसे दीपिका पादुकोण और करीना कपूर को अपने बनाए लिबास पहनाने वाले डिजाइनर स्‍वप्‍न‍िल शिंदे ने भी कुछ महीनों पहले ही अपने सेक्स चेंज कराया है।

उन्होंने ने भी खुद को नया रूप दिया है। उन्होंने अपना आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर सायशा शिंदे कर लिया है। सोशल मीडिया पर सायशा शिंदे काफी एक्टिव रहती हैं।

बॉबी डार्लिंग

पंकज शर्मा के नाम से इंडस्ट्री में आए एक्टर ने कुछ वक्त के बाद ही सेक्स चेंज करा लिया। इसके बाद ये एक नए रूप में सामने आए। टीवी इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड में भी बॉबी डार्लिंग नाम से ये काफी चर्चित चेहरे बने। ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी के बाद इन्होंने खुद का नाम बदल कर पाखी रख लिया था।

बॉबी डार्लिंग ने इसके बाद शादी भी की। लेकिन शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकी। इनके पार्टनर पर इनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा। बॉबी ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

गौरी अरोड़ा

स्पलिटविल्ला में नजर आए गौरव अरोड़ा ने शो में भी अपने बाइसेक्शुअल होने की बात कही थी। गौरव एक मॉडल थे और कुछ सालों बाद उन्हें अहसास हुआ कि अंदर से वे एक महिला हैं और उन्होंने सेक्स चेंज करा लिया।

इसके बाद वो मिलिंद सोमन और मलाइका अरोड़ा के शो इंडिया टॉप मॉडल का भी हिस्सा बने, लेकिन उन दिनों थोड़ा असहज होने की वजह से वो बाहर हो गए । अब गौरव का नाम गौरी अरोड़ा है और वो सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

निक्की चावला

निक्की चावला भी एक पुरुष के शरीर के साथ जन्मी थीं पर बाद में उन्हें भी अहसास हुआ कि अंदर से वो एक लड़की हैं। कई चीजों से परेशान होकर उन्होंने लिंग परिवर्तन का फैसला लिया था।

निक्की के मुताबिक जब उन्होंने अपने फैसले के बारे में परिवार को बताया तो किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। लिहाजा परिवार वालों ने निक्की से सारे रिश्ते तोड़ लिए। निक्की भारत की पहली ट्रांससेक्शुअल मॉडल-एक्ट्रेस हैं।

अंजलि लामा

पड़ोसी देश नेपाल में जन्में नवीन वाहिबा ने भी अपना लिंग परिवर्तन कराया है। लिंग परिवर्तन कराकर नवीन अंजलि लामा बन गए। उनके सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन सबको मात देकर उन्होंने आकर्षक रूप हासिल किया है।

भारत के लेक्मे फैशन वीक उनकी जिंदगी बदल दी। मुंबई के मशहूर फैशन वीक में मंच पर कैटवॉक करने वाली अंजलि पहली ट्रांसजेंडर मॉडल बनी हैं। अब वो भारत में मॉडलिंग कर रही हैं।