चाय के दीवानों के लिए भोपाल की ये 8 जगहें है सबसे बेस्ट, चाय पीकर हो जायेगा दिल खुश

भोपाल की खासियत यहां के खेलों के साथ साथ यहां का खाना भी माना जाता है। उसमे से ही एक यहां की प्रसिद्ध चाय भी है। भोपाल में लोगों को चाय पीना बहुत पसंद है।
 

भोपाल की खासियत यहां के खेलों के साथ साथ यहां का खाना भी माना जाता है। उसमे से ही एक यहां की प्रसिद्ध चाय भी है। भोपाल में लोगों को चाय पीना बहुत पसंद है। भोपाल के चाय लवर्स के लिए यहां है कुछ प्रसिद्ध चाय की दुकानें जहां की चाय काफी प्रसिद्ध है।

इंडियन टी हाउस भोपाल

इंडियन टी हाउस भोपाल की एक प्रसिद्ध चाय की दुकान है। यहां पर आपको अलग अलग प्रकार की चाय की चुस्की लेने को मिल जायेगी। बड़े तालाब के पास स्थित ये चाय की दुकान अपने चाय और व्यू दोनो के लिए ही बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां की ज़फरान चाय ड्राई फ्रूट्स से बनती है। जो की लोगों को बहुत पसंद आती है।

राजू टी स्टॉल भोपाल

भोपाल की राजू टी स्टॉल की चर्चा न केवल भोपाल में है, बल्कि बड़े बड़े कलाकार और नेता यहां चाय पीने आया करते हैं। भोपाल की सबसे पुरानी चाय की दुकानों में से एक है राजू टी स्टॉल। यहां सुबह से ले कर रात तक भीड़ रहती है। यहां की चाय की अपनी ही अलग पहचान है।

येवले अमृतुल्य की चाय

भोपाल में चाय के शौकीन तो बहुत है। येवले अमृतुल्य की चाय के दीवाने भी बहुत है। ये दुकान अपने प्योर दूध की बनी हुई चाय के लिए काफी प्रसिद्ध मानी जाती है। अमृतुल्या की कई सारी दुकानें पूरे भोपाल में हैं, मगर सबसे ज्यादा पसंद येवले की चाय को किया जाता है।

पप्पू भाई टी स्टॉल भोपाल

इतवारा बाजार के पप्पू भाई की चाय भी भोपालियों को बहुत पसंद है। इनके हाथ की चाय पीने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। सुबह हो या शाम हर वक्त एक ही स्वाद की बेहतरीन चाय आपको यहां पर पीने मिल जायेगी। इब्राहिमपुरा के पास लगी इनकी दुकान कई साल पुरानी है। और यहां के ग्राहक तबसे ले कर आज तक यहां की चाय के दीवाने हैं।

दरबार टी स्टॉल भोपाल

भोपाल के गौतम नगर में स्थित ये चाय की दुकान दरबार के नाम से प्रसिद्ध है। यहां की चाय भी आप चाय जैसी ही बनती है, मगर इसका स्वाद चाय के दीवानों को अपनी ओर खींच लाता है। यहां पर सुबह हो या शाम आपको चाय के लिए भीड़ हमेशा दिख जायेगी।

बॉम्बे टी स्टॉल भोपाल

भोपाल के बिट्टन मार्केट में स्थित है बॉम्बे टी स्टॉल। ये भी एक प्रसिद्ध चाय की दुकान है। यहां पर आपको कटिंग चाय का लुफ्त उठाने मिल जायेगा। यहां आपको अलग अलग फ्लेवर की चाय मिल जायेगी।

साथ ही आप अपने हिसाब से अपनी चाय कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। ये दुकान भी भोपाल में चाय के लिए काफी प्रसिद्ध है।

भोपाल टी स्टॉल भोपाल

भोपाल टी स्टॉल भी भोपाल की एक प्रसिद्ध चाय की दुकान है। यहां हर बार नई चाय बनती है। कभी भी बची हुई पुरानी चाय नहीं पिलाते। यहां पर आपको भोपाल की प्रसिद्ध सुलेमानी चाय भी मिल जायेगी। यहां की सुलेमानी चाय भोपाल में काफी प्रसिद्ध है। लोग दूर दूर से यहां की सुलेमानी चाय पीने आते हैं।

टिम्बर हॉट कैफै 

भोपाल के एमपी नगर में स्थित इस छोटी सी चाय की दुकान में चाय पीने लोग बहुत दूर दूर से आते हैं। ये दुकान कई साल पुरानी है। यहां पर आपको हर उम्र के लोग चाय पीते और चर्चा करते दिख जायेंगे।

ये भोपाल की एक प्रसिद्ध चाय की दुकान है। यहां पर छात्र छात्राओं की अच्छी भीड़ देखने को मिलती है। यहां को चाय का स्वाद भी लोगों को काफी पसंद आता है।