टेलिविज़न की इस खूबसूरत हिरोईन ने मां बनने के बाद छोड़ दिया बना बनाया हुआ करियर, अब मजबूरी में जीनी पड़ रही ऐसी ज़िंदगी

ज़ी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले बेहद लोकप्रिय और मशहूर टीवी धारावाहिक जोधा अकबर को एक समय में लाखों दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। यही वजह रही कि ना केवल जोधा अकबर सीरियल काफी पॉपुलर हुआ था।

 

ज़ी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले बेहद लोकप्रिय और मशहूर टीवी धारावाहिक जोधा अकबर को एक समय में लाखों दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। यही वजह रही कि ना केवल जोधा अकबर सीरियल काफी पॉपुलर हुआ था।

बल्कि इसके साथ-साथ शो में नजर आए तमाम किरदार और उन्हें निभाने वाले सितारे भी लोगों के दिलों में खुद की एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे थे। ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम इसी सीरियल में नजर आई एक अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं।

जिन्होंने सीरियल में जोधा बाई के बेहद अहम किरदार को निभाया था। धारावाहिक में जोधा बाई के किरदार को निभाती नजर आई अभिनेत्री का नाम परिधि शर्मा था, जिन्होंने इस किरदार को अपने बेहतरीन अभिनय से जीवंत बनाया था और इसी की बदौलत उन्होंने लाखों दिलों को भी जीत लिया था।

जोधाबाई के इस किरदार को निभाने के बाद एक्ट्रेस परिधि शर्मा घर-घर में काफी पॉपुलर हो गई थी, और इस सीरियल के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी एक बड़ा इजाफा देखने को मिला था। अगर ऐसा जिंदगी की बात करें तो, परिधि शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।

साल 1987 में जन्मी परिधि शर्मा की एजुकेशन पर नजर डाले तो, इन्होंने एमबीए तक की पढ़ाई की है, पर जॉब करने में रुचि ना होने की वजह से उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना कैरियर बनाने की सोची। इसके बाद सबसे पहली बार साल 2010 में परिधि शर्मा को स्टार प्लस के फेमस सीरियल तेरे मेरे सपने में नजर आने का मौका मिला।

इस सीरियल के बाद परिधि शर्मा को साल 2013 में टीवी धारावाहिक जोधा अकबर में नजर आने का मौका मिला, और इस सीरियल में काम करने के बाद ना केवल उनके एक्टिंग कैरियर ने रफ्तार पकड़ ली, बल्कि इसके साथ साथ जोधाबाई के इस किरदार को निभाने के बाद उन्हें अपनी एक अलग पहचान भी मिल गई।

फिर उनकी लोकप्रियता का यह आलम हुआ कि उनके लाखों फैंस तूने परिधि शर्मा नहीं बल्कि जोधाबाई के नाम से जानने लगे। अब अगर परिधि शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, आपको यह बात शायद ही पता होगी लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले ही परिधि शर्मा की शादी हो चुकी थी।

साल 2010 में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली परिधि शर्मा साल 2009 में ही अहमदाबाद में एक उद्योगपति के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी थी। आपको याद होगा, लगभग 3 साल तक जोधाबाई के किरदार को निभाने के बाद, उन्होंने एक मेटरनिटी लीव भी ली थी।

परिधि शर्मा की बात करें तो, उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने ससुराल के सदस्यों और खास तौर पर अपने पति को दिया था, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में आना अपना कैरियर बनाने में काफी सहयोग किया। वर्तमान समय में परिधि शर्मा एक बेटे की मां भी बन चुकी है, जिनका नाम एक्ट्रेस ने रिधर्व रखा है।

अंत में अगर परिधि शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने जोधा अकबर के अलावा कई अन्य धारावाहिकों में भी काम किया है, जिनमें रुक जाना नहीं, कोड रेड, यह कहां आ गए हम और मां वैष्णो देवी जैसे शहर धारावाहिकों के नाम शामिल हैं।