सैफ अली खान के साथ इस हिरोईन की पहले फिल्म ही हो गई थी सुपरहिट, पर एक बीमारी के कारण हिरोईन की खूबसूरती पर लग गया ग्रहण

आए दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नए एक्टर्स आते रहते हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहना इतना आसान नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने में वर्षों लग जाते हैं।
 

आए दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नए एक्टर्स आते रहते हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहना इतना आसान नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने में वर्षों लग जाते हैं।

ठीक उसी तरह, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है, और कुछ तो अपनी पहली फिल्म से ही सफल हुए हैं। आज हम एक ऐसी अभिनेत्री की चर्चा करेंगे। 

ये अभिनेत्री पहली ही फिल्म में बनी थी स्टार

कुछ ऐसे एक्टर्स है जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से अपनी पहचान बना ली थी। लेकिन फिर वो एक्टर्स  अचानक से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। ऐसी ही 1990 के दशक की एक एक्ट्रेस थी रागेश्वरी लूंबा। आज हम रागेश्वरी लूंबा की बात करने वाले हैं।

एक्टिंग के साथ साथ उनकी आवाज के भी लोग फैन थे। वो सिर्फ 22 वर्ष की आयु में ही उन्होंने खुद का पहला एल्बम ‘दुल्हनिया’ लॉन्च किया था। जो काफी ज्यादा सुपरहिट हुआ था और इस अल्बम से उनको काफी सफलता मिली थी।

बचपन से ही एक्टिंग और गायकी का बड़ा शौक

इस एल्बम मे रागेश्वरी लूंबा ने गाना गाने के साथ साथ एक्टिंग भी की थी। रागेश्वरी लूंबा 1990 के दशक का मशहूर चेहरा थी। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी गायकी के भी लोग बड़े फैन थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे कई बडे एक्टर्स साथ फिल्मों में काम किया था और उनको काफी सफलता मिली थी। रागेश्वरी लूंबा को बचपन से ही एक्टिंग और गायकी का बड़ा शौक था।

रागेश्वरी लूंबा ने छोटी उम्र में ही रखा बॉलीवुड में कदम 

दरअसल,  रागेश्वरी लूंबा ने काफी छोटी आयु में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। बता दें की एक्ट्रेस ने वर्ष 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘आंखे’ से बॉलीवुड में डेब्यु किया था। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म सफलता हासिल की थी। ‘आंखे’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

बाद में उनको सैफ अली खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मैं खिलाडी तू अनाडी’ में भी देखा गया था। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाएं गए किरदार को खूब पसंद किया था। इसके अलावा रागेश्वरी लूंबा दिल कितना नादान है, जिद, मुंबई से आया मेरा दोस्त जैसी फिल्मो में नजर आ चुकी है।

1990 के दशक में वो एक मशहूर पॉप स्टार थी। उस समय वो देश विदेशो में लाइव कॉन्सर्ट कर रही थी। उस दौरान वो अपने करियर के सातवे आसमान पर थी। लेकिन इसी बीच एक दिन अचानक इस एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर थोडे बदलाव महसूस किए। और फिर उनका करियर ही बदल गया।

रागेश्वरी लुंबा एक बड़ी बिमारी से खत्म हुआ करियर

जब उनके चेहरे में बदलाव आया तो वो डॉक्टर के पास चली गई और जिसके बाद डॉक्टर से पता चला की उन्हे पैरालिसिस अटैक आया था। पैरालिसिस अटैक में रागेश्वरी लूंबा के आधे चेहरे ने और छाती ने काम करना छोड दिया था। लेकिन बाद में योग और थेरेपी की मदत से उनकी सेहत में सुधार आने लगा।

लेकिन इसके बाद उनका गायन और एक्टिंग हमेशा के लिए पिछे छूट गई। वर्ष 2012 में रागेश्वरी लूंबा ने लंदन के एक वकील सुधांशु स्वरुप से शादी कर ली थी। वो सोशल मीडिया पर आज भी अपने फैंस के साथ जुडी हुई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती है।