कमर मटकाने के मामले में नोरा फ़तेही से भी दस कदम आगे है ये घोड़ी, डांस देख तो आप भी करने लगेंगे वाहवाही

भारत में होने वाली शादियों में जब तक डांस न हो तब तक इसे अधूरा माना जाता है। शादी में हर कोई डांस करना पसंद करता है। फिर वह बच्चा हो या कोई बूढ़ा। यहां तक कि दूल्हा दुल्हन भी अपनी शादी में खूब नाचते हैं।

 

भारत में होने वाली शादियों में जब तक डांस न हो तब तक इसे अधूरा माना जाता है। शादी में हर कोई डांस करना पसंद करता है। फिर वह बच्चा हो या कोई बूढ़ा। यहां तक कि दूल्हा दुल्हन भी अपनी शादी में खूब नाचते हैं।

लेकिन क्या आप ने कभी किसी घोड़ी को शादी में नाचते देखा है? शादियों में घोड़ी का काफी महत्व होता है। बारात के समय दूल्हा घोड़ी पर ही बैठता है। इस दौरान घोड़ी को सजाया जाता है। वहीं कुछ लोग उसे भोजन भी करवाते हैं।

ढोलक की बीट पर नाची घोड़ी

इस बीच हम आपको एक ऐसी घोड़ी से मिलाने जा रहे हैं जिसे शादियों में डांस करना बड़ा पसंद है। ये घोड़ी ढोल की बीट पर पंजाबी स्टाइल में डांस कर रही है। घोड़ी जब शादी में डांस करती है तो हर किसी की नजरे उसी पर टिकी रहती है।

हद तो तब हो जाती है जब वह दो पैर हवा में उठाकर नाचते लगती है। पंजाबी ढोल की बीट पर उसे नाचते हुए देख ऐसा लगता है जैसे वह कोई भांगड़ा कर रही हो। डांस करती इस घोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि कोई घोड़ी इतना अच्छा डांस भी कर सकती है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह घोड़ी पर से अपनी नजरें ही नहीं हटा पाया। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग घोड़ी के डांस की तारीफ करने लगे तो वहीं कुछ इसे पशु क्रूरता बताने लगे।

<a href=https://youtube.com/embed/koW52INoH38?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/koW52INoH38/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घोड़ी का डांस देख हक्के बक्के रह गए लोग

एक यूजर ने कहा इस घोड़ी ने तो शादी की रौनक ही बड़ा दी। फिर दूसरे ने लिखा ये घोड़ी तो मुझ से भी अच्छा डांस करती है। तीसरे बंदे ने लिखा मैंने आज से पहले कभी किसी घोड़ी को इतना अच्छा डांस करते हुए नहीं देखा। ये वाकई कमाल का है।

फिर एक कमेंट आता है घोड़ी डांस तो अच्छा कर रही है, लेकिन उसे सिखाने के लिए उसे बहुत टार्चर किया गया होगा। एक और शख्स लिखता है घोड़ों को ऐसी ट्रेनिंग देने के लिए बहुत परेशान किया जाता है। ये पशु क्रूरता है।

ऐसी चीजें बंद होनी चाहिए। हमे इसे सपोर्ट नहीं करना चाहिए। तो इस तरह इस घोड़ी का डांस देख लोग दो गुटों में बंट गए। अब आप भी इस घोड़ी का डांस देखिए और बताइए कि आपकी इस पर क्या राय है।